नेशनल
केदारनाथ धाम के बंद हुए कपाट

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट आज बंद हो गए। आज सुबह 4 बजे से विधि-विधान के साथ पूजा हो रही थी। सुबह 8.30 बजे कपाट बंद कर दिए गए। अब 6 महीने के लिए केदारनाथ उखीमठ में दर्शन देंगे। भैया दूज के दिन कपाट बंद किए जाते हैं। इस मौके पर पंचमुखी मूर्ति को चल विग्रह डोली में रखा जाता है। फिर चल विग्रह डोली उखीमठ के ओंकारेश्वर पहुंचेगी। गौरीकुंड, सोनप्रयाग होते हुए आज रामपुर में डोली पहुंचेगी। 5 नवंबर को ओंकारेश्वर में केदारनाथ विराजमान होंगे।