August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

संविधान दिवस पर चिकित्सकों ने किया 1100 से अधिक मरीजों का उपचार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर कोसा नगर में

भिलाई (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। भारतीय संविधान दिवस पर भीम मेला समारोह कोसा नगर में विविध आयोजन हुए। यहां डॉक्टर अंबेडकर स्वास्थ्य मिशन और इंडियन अंबेडकराइट डॉक्टर्स फेडरेशन छत्तीसगढ़ की टीम ने दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। वहीं समाज में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया। आयोजन में फिल्म का पोस्टर भी लांच किया गया। आयोजन में सिद्धार्थ बौद्ध ने सभी डॉक्टरों को संविधान की प्रस्तावना की प्रति भेंट कर प्रस्तावना का पाठ कराया।

लगातार चिकित्सा शिविर लगाने हेतु इस शिविर की संयोजिका प्रेरणा धाबर्डे को बौद्ध कल्याण समिति कोसा नगर भिलाई के अध्यक्ष आयुष्मान नरेंद्र शेन्डे की समिति ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सभी डॉक्टरों को पंचशील का दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर मंच से सम्मानित किया। प्रेरणा यूनिवर्सल फिल्म प्रोडक्शन हाउस भिलाई द्वारा निर्मित बॉलीवुड हिंदी फिल्म ‘प्रथम अध्यापिका क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुलेÓ का पोस्टर भी मंच से लॉन्च किया गया जिसे छत्तीसगढ़ में फिल्माया जाएगा। यहां दो दिवसीय चिकित्सा शिविर में 1150 मरीजों की जांच की गई। इनमें ज्यादातर मरीज सर्दी खांसी और त्वचा संबंधी व्याधियों से ग्रसित थे।

कई लोगों का रक्तचाप बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ था उन्हें भी आवश्यक दवाइयां के साथ जरूरी हिदायतें दी गई। दर्द के पुराने मरीजों को भी एक्यूप्रेशर से काफी आराम मिला। आयुष्मान चंद्रशेखर जनबंधु ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए निशुल्क चाय और कॉफी की व्यवस्था लगातार दो दिन की। आयुष्मान बुधराम मेश्राम ने अपने हाथों से बनाएं थर्मोकोल की मूर्तियां सभी मेडिकल स्टाफ को चिकित्सा सेवाएं देने हेतु आशीर्वाद स्वरुप भेट दी। इस शिविर में लगातार 30 वर्षों से डॉक्टर्स अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इसमें प्रमुख रूप से  डॉक्टर उदय धाबर्डे सर्जन, डॉक्टर  शिरसाट फिजियोथैरेपिस्ट, डॉ अखिल धर बनर्जी चेस्ट फिजिशियन, डॉक्टर जीवन लाल घीडले डीएम गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, डॉ अरुण निकोसे वरिष्ठ फिजीशियन, डॉक्टर अशोक कुमार वरिष्ठ आप्थाल्मोलॉजिस्ट, डॉ भूमिका तभाने आयुर्वेदाचार्य, डॉक्टर अरविंद चौधरी आयुर्वेदाचार्य, डॉक्टर वेदिता जोग आयुर्वेदाचार्य, डॉक्टर राजकुमार दामले पैथोलॉजिस्ट, डॉक्टर गिरीश उमरेडकर ईएनटी स्पेशलिस्ट, हरिदास मेश्राम एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ,मंगला जाधव एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ, डॉ भूषण भोईर दंत रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर सोनिका बोधि दंत मसूड़ा रोग विशेषज्ञ और डॉक्टर फरहाना परवीन दंत रोग विशेषज्ञ आदि ने अपनी सेवाएं दी। चिकित्सा व्यवस्था में तथा दवाई वितरण में सहयोगी  माया राउत, योगेश सहारे  और अनिल जोग ने विशेष सहयोग दिया। शिविर का संयोजन आयुष्मति प्रेरणा ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close