August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

संभागायुक्त और कलेक्टर ने कर्मचारियों को वितरित किए झंडे

किया हर घर तिरंगा फहराने का अहवान

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संभागायुक्त महादेव कावरे और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों को झंडा वितरित किया। इस मौके पर, संभागायुक्त श्री कावरे और कलेक्टर डॉ सिंह ने कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, हमारा देश एकता और अखंडता की प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य हर भारतीय के घर में तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना को प्रकट करना है। उन्होंने कहा कि वे इस अवसर का उपयोग अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों को निभाने के लिए करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर गर्वित महसूस करें। साथ ही कहा कि इस तरह की पहल ने समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत किया और स्वतंत्रता दिवस को और भी विशेष बना दिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरिकृष्ण जोशी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close