June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
नवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे अन्नदाता : विष्णुदेव सायगद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, युवक की मौत..अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में दबिश, दस्तावेज के अभाव में फैक्ट्री सीलबीजापुर में 13 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पणजांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभ्रष्टाचार का बड़ा खेल: एसईसीएल कुसमुंडा में आकस्मिक सेवा वाले कार्यों में मनमाने रेट से भुगतानकोरबा में सांप का आतंक: मुर्गी के बाड़े में घुसा कोबरा, रेस्क्यु टीम ने किया रेस्क्युजहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरण
छत्तीसगढ़

अकाल की छाया को लेकर विधानसभा में हंगामा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। विधानसभा में भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है। दरअसल भाजपा सदस्यों ने शून्य काल के दौरान प्रदेश में अकाल की छाया को देखते हुए सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी चाही। साथ ही इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा कराने की मांग की। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा हर वर्ष ऐसी स्थिति होने पर सरकार की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाती लेकिन इस बार सरकार सोई हुई है। किसान परेशान हैं। 50 फ़ीसदी भी बुवाई भी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार क्या करने जा रही है, इस विषय पर चर्चा होनी चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में सूखा पड़ा हुआ है, प्रदेश के किसान चिंतित है। इसलिए इस विषय पर चर्चा होनी चाहिए। जनता कांग्रेस सदस्य धर्मजीत सिंह ने कहा प्रदेश में अकाल की परिस्थितियां है। इस विषय पर चर्चा कराए जाना बहुत जरूरी है। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच भारी हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए रोकनी पड़ी।

Related Articles

Check Also
Close