August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़

कुंभ में पहुंचे श्रद्धालु बच्चों का करा रहे मुंडन संस्कार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

गरियाबंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजिम कुंभ कल्प के पांचवे दिन भगवान कुलेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुगण अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराने अधिक संख्या में पहुंचे। चूंकि राजिम में त्रिवेणी संगम और हरी-हर की पवित्र नगरी होने के कारण यहां बारह महिने धार्मिक कार्य होते रहते है। अपने बच्चे की मंगल कामना के साथ ही राजिम कुंभ में मुंडन संस्कार कराना अपना सौभाग्य मानते है।

राजिम में आने वाले मेलार्थी अपने बच्चो का मुंडन संस्कार करा रहे है। भारतीय संस्कृति में बच्चों का मुंडन संस्कार करने का धार्मिक विधान है। मंदिर के पास बैठे भरत सेन ने बताया कि जब से मेला शुरू हुआ है तब से अभी तक दर्जन भर से अधिक श्रद्धालु यहां आकर मुंडन संस्कार करा चुके है। भारतीय संस्कृति में 16 संस्कार होते है, जिनमे से एक संस्कार मुंडन संस्कार है।

छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहे जाने वाले राजिम के कण कण में भगवान का वास है। जिनकी कृपा से प्रतिवर्ष राजिम कुंभ सफलता पुर्वक संपन्न होता है। इस प्रयाग नगरी राजिम में अभी कुंभ मेला नवीन स्थल चौबेबांधा मे आयोजित हो रहा है। 12 फरवरीं से प्रारंम्भ यह आयोजन 26 फरवरीं तक चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close