June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

प्रभारी सचिव बनने के बाद पहला बिहार दौरा पर पहुंचे देवेन्द्र यादव

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

भिलाई (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बिहार चुनाव होने से पहले चुनाव की तैयारी को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बिहार प्रदेश का दौरा शुरू कर दिया है। कांग्रेस ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव 4 मार्च मंगलवार को बिहार पहुंचे।

प्रथम बिहार आगमन के अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी कृष्णा अलावा, विधायक मुन्ना तिवारी, ब्रजेश पांडेय एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण ने सदाकत आश्रम पटना में भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। कांग्रेसियों ने भिलाई और छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय विधायक देवेंद्र यादव से मिलकर बड़ी खुशी जाहिर की। गौरतलब है कि बिहार में  विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले जब भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जब जेल में थे।

तब कांग्रेस कमेटी ने विधायक देवेंद्र यादव पर भरोसा जताया और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को शामिल किया गया था। आने वाले कुछ महीनों बाद बिहार में विधानसभा चुनाव हैं। अब विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिला चुका है।

जमानत मिलने के बाद ही विधायक को दिल्ली से सीधे राहुल गांधी का बुलावा आया और वे राहुल गांधी से मुलाकात किए थे। इसके बाद वे अब बिहार में चुनावी कमान संभालने के लिए पहुंच चुके है। विधायक देवेंद्र के आने से बिहार कांग्रेस कमेटी में काफी उत्साह और उमंग का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close