August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

13 साल के नाबालिग की संदिग्ध अवस्था में मौत

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 13 साल के नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। मृतक का नाम समीर मंझवार है और वह कक्षा छठवीं का छात्र था। समीर अपनी मां के साथ गांव के ही पहाड़ के ऊपर लगे नवरात्र का मेला देखने के लिए गया था। रात करीब 9 बजे छात्र लौटा और खाना खाकर सो गया। सुबह समीर बेहोशी की हालत में मिला।

उसके मुंह से झाग निकल रही थी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र के गेरवानी गांव का है। जानकारी के अनुसार घुरसिंह मंझवार खेती किसानी का काम करता है। वहीं खाली समय में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। अष्टमी की रात बड़ा बेटा समीर और मां गांव के पास ही पहाड़ा वाली मां के दरबार दर्शन के लिए गए थे।

जहां प्रसाद और खिचड़ी का भोग ग्रहण करने के बाद देर रात घर लौटे। दोनों बिना खाना खाए ही सो गए। शुक्रवार की सुबह काफी समय बीत जाने के बाद समीर बिस्तर से नहीं उठा। इस दौरान मां उसे उठाने के लिए गई तो बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दिलीप झा ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर छात्र के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close