June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हाथ और पीठ पर मिले निशान..जांच में जुटी पुलिस

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

 

 

कोरबा। घर के पीछे लगे खेत के किनारे पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से बनाए गए फांसी के फंदे पर एक युवक आज सुबह लटका हुआ नजर आया। युवक ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या कर फंदे पर लटकाया गया है, यह तो पुलिस जांच का विषय है लेकिन उसके पीठ पर और हाथ पर जिस तरह के निशान मिले हैं उससे कहानी कुछ और ही लग रही है। सूचना पर दीपका पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की है।

 

बताया गया कि दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम चाकाबुड़ा कसाईपाली निवासी शांतनु राम के 21 वर्षीय पुत्र भुवनेश्वर राव उर्फ टिंकू का शव आज सुबह ग्रामीणों ने फंदे पर लटका हुआ देखा तब इसकी जानकारी अन्य लोगों को हुई। बताया जा रहा है कि मृतक नशेड़ी प्रवृत्ति का था और उसकी हरकतें भी असामान्य थीं। घटनास्थल के निकट उसकी मोटरसाइकिल भी मिली है। मृतक अर्ध नग्न हालत में पाया गया है।

पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का खुलासा होने पश्चात जांच की दशा और दिशा तय होगी। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं ग्राम कसाईपाली वासियों से सुनने को मिल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close