February 15, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
पंडरिया की जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर किया प्रहार : भावना बोहराजनता के विश्वास की जीत: वार्ड 26 ने अब्दुल रहमान को तीसरी बार जिताया!कोरबा नगर निगम चुनाव: वार्ड 26 से निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान की बड़ी जीतबिलासपुर में ‘आप’ ने चौंकाया, नगर पालिका में पार्टी की जीतकोरबा नगर निगम चुनाव: वार्ड 26 से निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान की बड़ी जीतभूपेश के गढ़ में खिला कमलचाय बेचने वाला बना रायगढ़ का महापौर, ओपी चौधरी ने दी बधाईनिकाय चुनाव: कुनकुरी में कांग्रेस की जीत, भाजपा का अधिकांश क्षेत्रों में दबदबालखन की चल रही आंधी, भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी निर्णयाक बढ़त की ओरसंजू देवी का दबदबा कायम,29 हजार वोटों से चल रही आगे
छत्तीसगढ़

प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में मिला नर हाथी का शव, जांच में जुटा वन विभाग…

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

सूरजपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के बगड़ा में नर दंतैल हाथी का शव मिलने से वन अमले में हड़कंप मच गया है। मृत हाथी की उम्र लगभग 12 साल बताई जा रही है। हाथी की मौत के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल वन अमला मामले की जांच में जुट गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के बगड़ा में नर दंतैल हाथी का शव मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डीएफओ, एसडीओ और रेंजर्स की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

जंगल में ही दफनाया जाएगा शव
वन अमले की टीम आशंका जता रही है कि, दो हाथियों के बीच आपसी संघर्ष हुआ होगा, जिसमें एक हाथी की मौत हो गई। हलांकि, सटीक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पशु चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को जंगल में ही दफनाया जाएगा।

 

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close