June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा : भीमा मंडावी की पत्नी को उम्मीदवार बनाने की सिफारिश

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने रणनीति तय कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और संगठन महामंत्री पवन साय ने तीन दौर की चर्चा के बाद उपचुनाव का खाका तैयार कर लिया है।
चित्रकोट और दंतेवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी पदाधिकारियों से राय मशविरा किया है। इसमें दंतेवाड़ा से नक्सली हमले में मारे गए भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी को उम्मीदवार बनाने पर सहमति बनी है। वहीं, चित्रकोट विधानसभा में युवा और नए उम्मीदवार को उतारने पर सहमति बनी है। यहां से करीब पांच दावेदारों के नाम सामने आए हैं।
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो दोनों सीट पर उपचुनाव में जीत के लिए पार्टी ने पदाधिकारियों से राय ली है। इसमें तय किया गया कि चित्रकोट से ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाए, जो चुनाव जीतने की क्षमता रखता हो।
पार्टी के लिए दोनों सीट इसलिए भी खासा मायने रख रही है, क्योंकि बस्तर में एक भी भाजपा विधायक नहीं है। बस्तर की 12 में से 11 सीट पर कांग्रेस विधायक थे। चित्रकोट विधायक दीपक बैज के बस्तर लोकसभा सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई है। कांग्रेस ने भी पहले दौर की चर्चा कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी संवाद करने चित्रकोट पहुंचे थे। ऐसे में भाजपा अब सदस्यता अभियान के बहाने बूथ स्तर पर पहुंचने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close