June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मार की आत्महत्या

बीजापुर मुख्यालय में सीआरपीएफ 170 बटालियन में आरक्षक पद पर तैनात था, खुद की इंसास राइफल से मारी गोली, जवान के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरुवार सुबह एक जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जवान बीजापुर मुख्यालय में सीआरपीएफ 170 बटालियन में नियुक्त था। जवान के आत्महत्या की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं जवान के परिजनों को इस बारे में सूचना भेजी गई है।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश निवासी दीपक कुमार शाहर बीजापुर मुख्यालय के सीआरपीएफ बटालियन में आरक्षक पद पर तैनात था। उसने गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे अपनी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। मुख्यालय में गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि दीपक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। जवान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अभी जवान की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Check Also
Close