April 24, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
हिडमा और देवा पर शिकंजा: 5000 जवानों का बस्तर में सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशनजिला मेडिकल बोर्ड से 31 दिव्यांगों का बना मेडिकल प्रमाण पत्रपोहा ठेला संचालक से मारपीट करने वाला आरक्षक निलंबित, FIR भी दर्ज…7 लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पणमुख्यमंत्री ने पंचायती राज दिवस पर किया ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ का शुभारंभपुल के नीचे मिला शव: हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस…आतंकवादियों की कायराना हरकत से प्रदेश ने अपना बेटा खोया: विष्णुदेव सायस्व-सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं ग्राम पंचायतों का नेतृत्व3.60 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा गोवा जप्तबीजापुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, 5 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़

अवैध रूप से मकान के निर्माण को निगम की टीम ने किया ध्वस्त

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 03 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही की गई। जोन 03 वार्ड क्रं. 30 प्रगति नगर केम्प-01 के गली में अवैध रूप से मकान का निर्माण किया जा रहा था। जिसे निगम की टीम द्वारा ध्वस्त कर मलवे को हटाने की कार्यवाही की गई। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को सूचना मिली थी, कि जोन 03 क्षेत्र के वार्ड 30 प्रगति नगर केम्प-01 के गली में अवैध रूप से मकान का निर्माण किया जा रहा है।

बसंतराव वडीकार को उक्त स्थल का पटटा जारी किया गया था, इनके द्वारा अतिरिक्त भूमि पर मकान का निर्माण किया जा रहा है। निगमद्वारा बसंतराव वडीकार को नोटिस भी जारी किया गया था, कि स्थल से अतिरिक्त कब्जा स्वयं द्वारा हटाया जाये। किन्तु उनके द्वारा अवैध कब्जा हटाया नहीं गया। जोन 03 कार्यालय की टीम स्थल निरीक्षण करने पहुची, तो वहां देखा की बसंतराव वडीकार द्वारा अतिरिक्त भूमि पर मकान का निर्माण किया गया है।

जिससे गली में आने जाने वालो को आवागमन में असुविधा हो रही है। मकान के अतिरिक्त भाग को टीम ध्वस्त किया गया।  मलवे को डम्फर के माध्यम से हटाया गया। जिससे आने जाने वालो को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। कार्यवाही के दौरान जोन के जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम एवं निगम का तोडफ़ोड़ दस्ता उपस्थित रहे।

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close