August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़

उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

राजनांदगांव सर्किल में 2 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगे

 

राजनांदगांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में अब तक 2 लाख 8 हजार 907 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। यह कार्य केंद्र और राज्य सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत हो रहा है। उपभोक्ताओं को अब हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारी ‘मोर बिजली ऐप’ के माध्यम से मोबाइल पर मिल रही है।

स्मार्ट मीटर से क्या फायदा?
सटीक रीडिंग और बिलिंग
हर आधे घंटे की खपत की जानकारी
पारदर्शिता और त्वरित डेटा
बिजली आपूर्ति में रुकावट या वोल्टेज कम-ज्यादा होने की जानकारी पहले ही मिल जाएगी
सोलर रूफटॉप के लिए नया मॉडेम खरीदने की जरूरत नहीं

अधिकारियों की अपील
राजनांदगांव वृत्त के अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर ने बताया कि उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगाने का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यह कदम विद्युत मंत्रालय के उपभोक्ता अधिकार नियम 2020 के अनुरूप है और सभी उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य है।

कहां कितने मीटर लगे?
राजनांदगांव जिला: 1,35,539
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला: 57,648
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला: 15,720

कंपनी की चेतावनी
मीटर लगाने वाले कर्मचारी यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड के साथ आते हैं। उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की शिकायत हो तो नजदीकी जोन या वितरण केंद्र से संपर्क करें। पावर कंपनी का दावा है कि स्मार्ट मीटर तकनीक उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा, पारदर्शिता और ऊर्जा दक्षता के साथ सटीक बिलिंग की सुविधा देगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close