March 14, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
सीडी कांड में CBI ने लगाई रिवीजन याचिका, पूर्व सीएम की मुश्किलें बढ़ीं…राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएंतहसीलदार की कार्रवाई से परेशान किसान ने जहर पिया, हालत नाजुकबालको की उन्नति से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलालमहिला समूहों का हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदमभालुओं के हमले में सफाई कर्मी घायल, राहगीरों ने पहुँचाया अस्पतालस्वरोजगार योजनांतर्गत सहायता से संचिता ने पैतृक व्यवसाय को दी नई दिशाअंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का होगा प्रतीकात्मक होलिका-दहनसमूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट मे लगाए हर्बल गुलाल क़ा स्टॉलस्वच्छता दीदियों को कचरा प्रबंधन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़

नगर निगम के सामान्य सभा की बैठक में कांग्रेसी पार्षदों ने मचाया हंगामा

बजट पर चर्चा किए बिना उठकर निकल गए सभापति व महापौर

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बिलासपुर। नगर पालिक निगम की सामान्य सभा शनिवार को टॉउनहाल में हुई। इस बीच जैसे ही महापौर किशोर राय बजट अभिभाषण में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व स्थानीय विधायक एवं नगरीय प्रशासन मंत्री का विश्ोष आभार प्रकट किया तो इस पर कांग्रेसी पार्षद भड़क उठे। कहा कि वर्तमान में जो मुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री हैं, उनका भी आभार प्रकट होना चाहिए। उन्होंने आभार प्रकट नहीं किया और उठ कर चल दिए। इधर भाजपा पार्षद बजट को पास-पास कहते हुए बाहर निकल गए। इसे लेकर यहां जम कर हंगामा मचा।
निगम बजट में वर्ष 2०19-2० के लिए 766 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट प्रस्ताव महापौर ने रखा। इससे पहले महापौर ने अपने अभिभाषण में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री का विश्ोष आभार प्रकट किया। इस पर सदन में जमकर बवाल मच गया। नेता प्रतिपक्ष श्ोख नजरुद्दीन ने इसमें आपत्ति दर्ज कराई। इस पर सभी कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री व वर्तमान नगरीय प्रशासन मंत्री और शहर विधायक के प्रति आभार प्रकट होना चाहिए। इस पर जमकर नोंक-झोंक हुई। वहीं भाजपा पार्षद बजट को पास-पास कहकर निकल गए। महापौर व सभापाति हंगामा को देखते हुए उठकर चले गए। कांग्रेसी पार्षदों ने वोटिंग कराने की मांग करते रह गए। उनका कहना था कि सदन में भाजपा के 18 ही पार्षद थ्ो। बजट पर कोई चर्चा नहीं हुई। अब कांग्रेसी पार्षद दल इसकी शिकायत कलेक्टर, संभागीय कमिश्नर व राज्य शासन से करने के साथ ही मामले को कोर्ट में ले ले जाने की बात कही

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close