July 31, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बिलासपुर में आर्किटेक्ट फर्जीवाड़ा : 10 साल से चल रहा था नक्शा पासिंग का खेल, असली खुलासा अब हुआASI का भ्रष्ट खेल उजागर: रिश्वत लेकर आरोपी को लौटाया जब्त मोबाइल, कोर्ट आदेश को दिखाया ठेंगा — शिकायत करने पर दी धमकी, ऑडियो वायरलमहिला अधिकारी ने डीएमसी के खिलाफ की थी झूठी शिकायत ! प्रशासन की जांच में आरोप पाए गए गलत, किसके शह पर बिछाए गए थे मोहरे पढ़िए पूरी रिपोर्ट…शोक समाचार :  पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा नहीं रहेONC BAR पर प्रशासन की चुप्पी पर उठा विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने जताई नाराज़गीबिलासपुर कलेक्टर की अनुकरणीय पहल – पशु व जनहित में सराहनीय कदमसीएम साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभग्रीन उद्यम की परिकल्पना को साकार करने साय सरकार दे रही विशेष पैकेज: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगनबालको महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव“जब कोई साथ नहीं होता… तब ‘आगाज़ इंडिया’ साथ होता है” ‘आख़िरी सफर’ — एक संवेदनशील और मानवीय पहल
छत्तीसगढ़

कलेक्टर छिकारा ने नागरिकों से की समूह की राखी खरीदने की अपील

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर आकाश कि छिकारा के निर्देश पर कलेक्टोरेट में समूह की दीदियों द्वारा तैयार राखियों का स्टॉल लगाया गया है। जहां पर विभिन्न प्रकार के साजों सामान से तैयार की गई राखियों का विक्रय किया जा रहा है।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने धान, चावल, रूद्राक्ष, रंगीन मोती, स्टोन, ऊन से राखियां, स्वतंत्रता दिवस से संबंधित सामग्री, धान के पैरा से तैयार किये गये तस्वीर भी स्टॉल में लगाई गई हैं। कलेक्टर आकाश छिकारा ने समूह की दीदियों के द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह समूह के द्वारा बनाई गई राखियों को खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने बताया कि एनआरएलएम बिहान से जुड़ी महिला स्व सहायता समूहों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें प्रोत्साहित करते हुए त्योहारों के समय अलग अलग गतिविधियों का संचालन कराया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टोरेट में राखियों का स्टॉल समूह की महिलाओं द्वारा लगाया गया है। समूह की महिलाओं द्वारा जिला पंचायत, जनपद पंचायत में भी स्टॉल लगाया जाएगा। राखियों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों में समूह की महिलाओं द्वारा राखियों का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टोरेट में पहुंचने वाले अधिकारी, कर्मचारियों सहित आमजनता के द्वारा राखियां खरीदी की जा रही हैं। कलेक्टोरेट में भारती महिला कलस्टर संगठन सेमरा नवागढ़ की पीआरपी भारती धुव्र, रूपा भारद्वाज, सीमा कुर्रे, हेमलता मनहर द्वारा राखी का निर्माण कर विक्रय किया जा रहा है। कलेक्टोरेट में लगाए गए राखी के स्टॉल में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close