June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

March में फिर लगेगी आचार संहिता, शेड्यूल जारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण कल से, नाम भी जुड़ेंगे

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। विधानसभा चुनाव खत्म होते ही अब लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की तिथियां जारी कर दी गई हैं। इसकी शुरुआत 20 दिसंबर से हो रही है। इस दौरान मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का संशोधन करने के साथ ही नए नाम भी जोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा मतदान केंद्रों की पुनर्व्यवस्था, अनुभागों का गठन, मतदान केद्रों, अनुभाग सीमाओं के स्थान प्रस्तावित पुनर्गठन को अंतिम रूप दिया जा सकेगा।

इसके अलावा निर्वाचक नामावली में खराब फोटो की जगह उच्च गुणवत्ता वाली फोटो को भी अपडेट किया जाएगा। वहीं छह जनवरी, 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वहीं मुख्य निर्वाचन आयोग से आए इस शेड्यूल को रायपुर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा जारी किया जा चुका है। इसके अलावा आठ फरवरी, 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। वहीं मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है।

दावा-आपत्ति छह से 22 जनवरी तक

मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के बाद इसके लिए दावा-आपत्ति मंगवाई जाएगी। इसके लिए छह जनवरी से लेकर 22 जनवरी, 2024 तक का समय तय किया गया है। उक्त अवधि में मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति होने पर आवेदन दिया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close