September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
BIG BREAKING : कोरबा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से पुलिस कॉलोनी के तीन बच्चों की मौतधमतरी जिले में सौर सुजला योजना-किसानों की खुशहाली का नया सूरजपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभालाबाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की खास पहलऔद्योगिक कारखानों के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारीकृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के खेतों में किया भ्रमणशिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल डेकानि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा
छत्तीसगढ़शिक्षा

कांकेर की मेधावी छात्रा वेदिका को सीएम साय ने सौंपा 2 लाख का चेक

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत मिली राशि

कांकेर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री जनदर्शन के दौरान जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम तुड़गे की मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रा कु. वेदिका निषाद को कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत उन्हें आज दो लाख रूपये का चेक भेंट किया।

रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज सुबह आयोजित जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री साय ने यह चेक कु. वेदिका को भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने वेदिका को एक लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि और एक लाख रूपये स्कूटी खरीदने के लिए प्रदाय किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा शिक्षा सत्र् 2023-24 के लिए कक्षा 10 एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्यता सूची जारी की गई थी, जिसके टॉप-10 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुड़गे (भानुप्रतापपुर) की कक्षा 12वीं की छात्रा कु. वेदिका निषाद ने 95.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य में सातवां स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर कु. वेदिका गदगद हो गई। इस योजना के तहत् श्रमिक परिवार के कुल 13 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा चेक भेंट किया गया।

छात्रा की माता श्रीमती पेमीन बाई निषाद श्रम विभाग अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिक हैं। उनकी पुत्री कु. वेदिका को श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजनांन्तर्गत उक्त राशि प्रदाय की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, श्रमायुक्त, मंडल के सचिव उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close