August 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
30 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तारशिकारियों के जाल में फंसकर नर हाथी की मौत…शिक्षक की धारदार हथियार से हत्याकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले CM साय‘राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की छात्रा को पीटा, मुंह पर टेप चिपकाया, प्रिंसिपल गिरफ्तारकिश्त नहीं दी तो पत्नी को बना लिया बंधक! झांसी में लोन वसूली का शर्मनाक मामला…मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कारली पहुंचकर सुरक्षा बल के जवानों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दींकैबिनेट मंत्री के मुख्य आतिथ्य में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का हुआ आयोजनस्पेशल ओलंपिक के तहत राष्ट्रीय बोच्ची चैंपियनशिप का हुआ भव्य आयोजनश्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा का सुनहरा अवसर
छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल का 2023 जीत का दावा:बोले- जो हश्र कर्नाटक में BJP का हुआ वही यहां होगा, केंद्र नेता आएंगे तो हमारे काम देखेंगे

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है। दरअसल प्रदेश में केंद्र से मंत्री और भाजपा के नेता पहुंच रहे हैं। चुनावों में भाजपा की ओर से फोकस भी केंद्र की ओर है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा- भाजपा को हमने केंद्रीय नेतृत्व के साथ कर्नाटक में चुनाव लड़ते देखा, क्या हश्र हुआ… बस यही हश्र यहां भी होने वाला है। CM ने कर्नाटक की ही तरह छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की जीत का दावा किया।

मंगलवार को भूपेश बघेल कोंडागांव रवाना हुए।
मंगलवार को भूपेश बघेल कोंडागांव रवाना हुए।

ये बातें कोेंडगांव रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहीं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में सिर्फ एक्सपेरिमेंट चल रहा है। मुझे तो लगता है कि चुनाव से पहले प्रभारी न बदल दिए जाएं। क्योकि दुग्गाबती (डी पुरंदेश्वरी पूर्व भाजपा प्रदेश प्रभारी) जी बदल गईं, जामवाल आए मगर उन्हें किनारे रखा। नितिन नबीन भी हासिये पर हैं। इसी तरह की स्थिति सीनियर लीडर ओम माथुर की है,क्योकि माथुर भाजपा के सभी नेताओं को एक मंच पर नहीं ला पा रहे, अकेले बिना स्थानीय नेताओं के बस्तर घूम आये।

रमन सिंह को बेदखल किया
पूर्व सीएम रमन सिंह को लेकर सीएम बघेल ने कहा- वो कमांडो घेरे से बाहर नही आ पा रहे है। वो कार्यकर्ता से दूर हो गए, पब्लिक से दूर हो गए लेकिन कमांडो घेरा बना हुआ है भूतपूर्व मुख्यमंत्री होने के बाद भी वर्तमान मुख्यमंत्री से ज्यादा सुरक्षा घेरे में हैं। 15 साल के मुख्यमंत्री को भी पार्टी ने बेदखलकर दिया है। साय को भाजपा ने बदल दिया, कौशिक को बदलकर चंदेल को नेताप्रतिपक्ष बनाया, भाजपा में एक्सपेरिमेंट ही चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close