June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
डिप्टी सीएम शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेकनवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे अन्नदाता : विष्णुदेव सायगद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, युवक की मौत..अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में दबिश, दस्तावेज के अभाव में फैक्ट्री सीलबीजापुर में 13 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पणजांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभ्रष्टाचार का बड़ा खेल: एसईसीएल कुसमुंडा में आकस्मिक सेवा वाले कार्यों में मनमाने रेट से भुगतानकोरबा में सांप का आतंक: मुर्गी के बाड़े में घुसा कोबरा, रेस्क्यु टीम ने किया रेस्क्युजहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्त
छत्तीसगढ़

CM भूपेश ने रमन को दी चुनौती, कर्ज पर किसी भी मंच पर कर लें बहस

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कर्ज में डूबे होने के लिए किसकी सरकार जिम्मेदार है, इस पर बहस करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को चुनौती दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे इस विषय पर बहस करने के लिए किसी भी मंच पर आने को तैयार हैं। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे डॉ. सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण छत्तीसगढ़ का खजाना खाली हो गया है।
प्रदेश कर्ज हजारों करोड़ के कर्ज में डूब चुका है। इस पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि रमन ने एक बार फिर झूठ बोला है। प्रदेश में भाजपा की 15 साल सरकार रही। अभी कांग्रेस को सत्ता मिली, तो साथ में 50 हजार करोड़ के कर्ज का बोझ भी मिला। यह कर्ज पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने लिया था।
बघेल का कहना है कि ऐसे निर्माण कार्यों के लिए कर्ज लिए गए, जिनकी जरुरत ही नहीं थी। कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जमाफ किया, तो रमन सिंह और भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। किसानों को धान का मूल्य 25 सौ स्र्पये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है, तो उनके पेट में दर्द हो रहा है।

Related Articles

Check Also
Close