June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर पांच दिनों तक बरसेंगे बादल

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

15.06.22| दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी छत्तीसगढ़ की सीमाओं से दूर है, लेकिन स्थानीय प्रभावों की वजह से मानसून से पहले की बरसात का क्षेत्र बढ़ता जा रहा है। बुधवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना जताई जा रही है। एक-दो स्थानों पर भारी बरसात की चेतावनी भी है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक पूरब-पश्चिम द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इस स्थानीय मौसमी तंत्र के प्रभाव से 15 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना बन रही है। इस दौरान बादलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा अंधड़ चलने की भी संभावना है।

मंगलवार शाम से ही रायपुर के आसमान पर बादलों का डेरा है। मौसम विभाग के उपग्रह चित्रों से पता चला है कि उत्तर से दक्षिण तक पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। बिलासपुर और सरगुजा संभाग के ऊपर बादलों की सघनता अधिक दिख रही है। संभावना है कि इन्हीं बादलों से बुधवार को अनेक स्थानों पर बरसात होगी। रायपुर में भी शाम अथवा रात तक सामान्य बरसात की संभावना बताई जा रही है। बिलासपुर संभाग के कई जिलों और बस्तर संभाग में भी बरसात होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close