August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोरछत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने दी प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलिखुशखबरी:महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 1-1हजार रुपये की राशि जारीबालोद जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को नही मिलेगा पेट्रोलबालको की पहल से कृषि में आया बदलाव, पैदावार में वृद्धि और लागत में कमीबने खाबो बने रहिबो सघन जांच एवं जागरूकता अभियानकोरबा में भू-माफिया का नया खेल! कूट रचना कर हड़प रहा है गैर-आदिवासी की जमीन, तीन FIR के बाद भी बेलगाम चेतन चौधरीकेंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम साय, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चाकोरबा : महिला मंडल सेवा समिति द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल नगर मे सावन उत्सव की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्नपीएम मोदी कल करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि के 20वीं किश्त का अंतरण
छत्तीसगढ़

अब शहरवासियों से वसूला जाएगा सफाई शुल्क

अभी तक इसके लिए शासन ने फंड जारी होता था, अब हुआ बंद

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बिलासपुर। शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना कÞ अंतर्गत घरों से कचरा उठाने का काम चल रहा है। इसकÞ लिए लोगों से अतिरिक्त शुल्क वसूलने का प्रावधान था, लेकिन शासन स्तर पर इसके लिए अलग से फंड आने पर निगम अब तक सफाई शुल्क नहीं ले रहा था। अब यह फंड आना बंद हो गया है, लिहाजा निगम इस टैक्स को वसूलने की तैयारी में है। इसके लिए आयुक्त ने ठेकÞदार को आदेश जारी कर दिया है।
सरकार बदलते ही निगम कÞ कामकाज में फंड की कमी साफ देखी जा सकती है। पहली दिक्कत सफाई कÞ कार्य में आ रही है। दरअसल सफाई का सारा खर्च निगम को अपनी आय से चुकाना है। इसकÞ लिए शासन की ओर से अभी तक फंड मिलता है, अब बंद हो गया है। लिहाजा निगम ने अब इस खर्च को शहरवासियों से सफाई टैक्स के रूप में वसूली करने योजना बनाई है। गौरतलब है कि अप्रैल-2०18 में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुरू हुआ, तभी यह तय था कि लोगों से घर कÞ क्ष्ोत्रफल कÞ हिसाब से 2० से लेकर 2०० रुपए प्रतिमाह तक टैक्स वसूला जाएगा। तब से लेकर अब तक निगम स्वच्छता कÞ अन्य मद से ठेकÞदार को भुगतान कर रहा था। इससे लोगों से टैक्स की वसूली स्थगित कर दी गई थी। अब परिस्थितियां बदल गई हैं। शासन से फंड नहीं मिलने के कारण जिनके घरों से कचरा उठाए जाते हैं, उनसे टैक्स की वसूली की जाएगी। इसकÞ लिए आयुक्त ने आदेश जारी कर दिया है। वसूली तो अगस्त 2०18 से अब तक का होना है, लेकिन शुरुआत होने कÞ कारण फिलहाल एक माह का टैक्स लेने कÞ लिए कहा गया है। इसकÞ बाद हर माह सफाई टैक्स की वसूली शुरू हो जाएगी। निगम ने इसकी तैयारी कर ली है।
० सफाई व्यवस्था चौपट होने का खतरा
शासन स्तर पर साफ-सफाई के लिए निगम को फंड स्वीकृत न होने से शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। ठेकेदारों को फंड जारी नहीं होगा तो वो काम करना भी बंद कर सकते हैं।
० मशीने भी नहीं दिखा पा रहीं कमाल
शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए निगम ने सफाई करने वाली मशीनें भी रखी हैं। इसके बावजूद शहर में गंदगी का आलम है। सफाई के मामले में बड़ी बड़ी सफाई करने वाली मशीने भी फेल हो रही हैं। वार्डो की सफाई का दारोमदार पूरी तहरा सफाई ठेकेदारों पर है।
० स्वच्छता सर्वेक्षण में कट न जाए शहर का नंबर
निगम को शासन की तरफ से फंड जारी न होने से सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा सकती है। इधर स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम कभी भी यहां जायजा लेने पहुंच सकती है। यदि शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से कहीं स्वच्छता सर्वे में शहर का नाम अंतिम पंक्ति पर न पहुंच जाए।

Related Articles

Check Also
Close