August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

नगर विधायक लखन सड़क को लेकर गंभीर, बालको प्रबंधन को दो टूक चेतावनी “बालको प्रबंधन 6 महीने में बनाए अपने लिए अलग सड़क” इधर कुसमुंडा सड़क मामले में कलेक्टर को पत्र लिख विधायक ने कही ये बात…

नगर विधायक लखन ने कलेक्टर को पत्र लिख बालको प्रबंधन को नई सड़क बनाने निर्देशित करने कहा है। पत्र में लिखा है कि बालको प्रबंधन कोल और राखड़ परिवहन के लिए 6 महीने के भीतर अलग सड़क का निर्माण कराएं। दरअसल हर साल ध्यानचंद चौक से रिस्दी तक सड़क खराब हो रही है। आने वाले दिनों में बालको का विस्तार होना है, इसके बाद वाहनों का दबाव और बढ़ जायगा। इसलिए अभी से वैकल्पिक मार्ग बनाने की जरुरत है।

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

 

 

कोरबा, जनबल के दम से कोरबा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नगर विधायक लखन देवांगन जनता से किये वादों को निभाने जुट गए है।

क्षेत्र में सड़क की गंभीर समस्या को देखते विधायक लखन ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है की बालको से हजारों की तादात में प्रतिदिन भारी वाहनों से राख और कोल परिवहन किया जाता है, भारी वाहनों के परिचालन से सड़क हादसे बढ़ रहे है।

स्कूल,कॉलेज के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हो रहे हादसे से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जल्द से जल्द नो एंट्री लगाने के साथ ही सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक राखड़ और कोयले के परिवहन पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।


बालको प्रबंधन 6 महीने में बनाए अपने लिए अलग सड़क
नगर विधायक लखन ने कलेक्टर को पत्र लिख बालको प्रबंधन को नई सड़क बनाने निर्देशित करने कहा है। पत्र में लिखा है कि बालको प्रबंधन कोल और राखड़ परिवहन के लिए 6 महीने के भीतर अलग सड़क का निर्माण कराएं। दरअसल हर साल ध्यानचंद चौक से रिस्दी तक सड़क खराब हो रही है। आने वाले दिनों में बालको का विस्तार होना है, इसके बाद वाहनों का दबाव और बढ़ जायगा। इसलिए अभी से वैकल्पिक मार्ग बनाने की जरुरत है।

कुसमुंडा–इमलीछापर मार्ग जल्द पूरा कराएं

विधायक लखन ने कलेक्टर को कुसमुंडा से इमलीछापर मार्ग को जल्द पूरा कराने के लिए भी कहा है। विधायक ने पत्र में लिखा है की सड़क का काम विलंब से चल रहा है, इससे जाम और लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन सड़क पर नियमित तौर पर पानी का छिड़काव करने के लिए SECl को निर्देशित करने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close