June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

चौबे ने देवभोग के नए उत्पाद ” छेना रबड़ी ” की बिक्री का किया शुभारंभ

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। कृषि एवं पशुपालन मंत्री रवीन्द्र चौबे सोमवार को छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम कार्यालय में आयोजित समारोह में दुग्ध महासंघ के नए उत्पाद ’छेना रबड़ी’ की बिक्री का शुभारंभ किया।
कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि शासकीय आयोजनों में दुग्ध महासंघ के उत्पादों का प्राथमिकता के साथ उपयोग किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शहर के सार्वजनिक एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर दुग्ध महासंघ के उत्पादों की बिक्री के लिए पार्लर शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से दुग्ध महासंघ की गतिविधियों और उत्पादों की बिक्री की जानकारी ली तथा बिक्री बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
दुग्ध महासंघ के अधिकारियों ने बताया कि देवभोग के सभी उत्पाद आईएसओ प्रमाणित एवं फूड सेफ्टी स्टेण्डर्ड अथारिटी ऑफ इंडिया मानकों के अनुरूप है। छेना रबड़ी दुध से तैयार किया गया उत्पाद है, जो 80 ग्राम के पैक में 30 रूपए में उपलब्ध होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ दुग्ध महासंघ अध्यक्ष रसिक परमार एवं महासंघ के पदाधिकारी, संचालक कृषि टामन सिंह सोनवानी, प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड नरेन्द्र कुमार दुग्गा उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close