June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
स्वच्छता दीदियों का ड्राईविंग लाईसेंस बनाने 02 जुलाई को सियान सदन में लगेगा शिविरकोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ठेका घोटाला : डॉ. गोपाल कंवर और लेखाधिकारी अशोक कुमार महिपाल की जोड़ी का कमाल, ठेकेदार मालामाल…भारतमाला घोटाला: निलंबित पटवारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं निर्दोष हूं’बलौदाबाजार में फैला डायरिया, कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालात का जायजाडिप्टी सीएम शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेकनवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे अन्नदाता : विष्णुदेव सायगद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, युवक की मौत..अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में दबिश, दस्तावेज के अभाव में फैक्ट्री सीलबीजापुर में 13 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पणजांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
छत्तीसगढ़राजनीती

मुख्यमंत्री ने गांधीग्राम में मशरूम उत्पादन व लाख प्रसंस्करण प्रशिक्षण का किया अवलोकन

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

06.06.22| मुख्यमंत्री ने आज कांकेर जिले के ग्राम कुलगाँव में गांधी ग्राम का लोकार्पण किया। गांधीग्राम में मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा मशरूम उत्पादन व लाख प्रसंस्करण प्रशिक्षण इकाई का अवलोकन किया। मशरूम उत्पादन इकाई में मुख्यमंत्री ने लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनकी आय और उत्पादन के सम्बंध में जानकारी ली। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो 200 रुपये प्रति किलो की दर से मशरूम बेच रही हैं और 3 महीने में 14 हजार की कमाई कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि पहले यहां रायपुर से मशरूम के बीज आते थे, अब स्पॉन यूनिट में यहीं बीज तैयार हो रहे हैं। यहां ऑयस्टर मशरुम के साथ ही दूधिया मशरूम का भी उत्पादन किया जा रहा है। ऑयस्टर मशरूम उत्पादन के सीज़न के बाद महिलाएं बाकी महीनों में दूधिया मशरूम उत्पादन कर रही हैं। इससे उन्हें बारहों महीने रोजगार मिल रहा है। लक्ष्मी स्व सहायता समूह में 12 महिलाएं मशरूम उत्पादन का कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने लाख प्रसंस्करण प्रशिक्षण इकाई का भी अवलोकन किया। उन्होंने लाख प्रसंस्करण का प्रशिक्षण ले रही जय माँ दुर्गा स्व सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने प्रोसेसिंग के लिए क्रशर में रखे कच्चे लाख को देखा। उन्होंने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लाख को मिला खेती का दर्जा दिया गया है।लाख प्रसंस्करण का प्रशिक्षण लेकर महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर अग्रसर होंगी। लाख प्रसंस्करण की ट्रेनिंग से महिलाएं कच्चे लाख से दाना लाख तैयार कर पाएंगी। इस प्रसंस्कृत लाख को सेल लाख उद्योग, बटन लाख उद्योग, पेंट और वार्निश निर्माण उद्योगों में बेचा जा सकेगा। लाख से रंग बिरंगी चूड़ियों का भी निर्माण किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close