August 7, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रोजगार सहायक को किया गया पद से पृथकहर घर तिरंगा अभियान : बिहान की दीदियां देश सेवा में जुटीं, डेढ़ लाख तिरंगा बनाने का मिला ऑर्डरअवैध रेत भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी कार्रवाईश्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से बुजुर्गों को तीर्थयात्रा का मिल रहा सौभाग्यस्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम के पर जनपद पंचायत डोंगरगांव में निकाली गई तिरंगा रैलीकस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पेंदाकोड़ो में पार्ट टाइम टीचर पदों पर भर्ती“एक पेड़ – छत्तीसगढ़ महतारी के नाम” कोरबा में आज होगा बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रमपीएम आवास निर्माण में लापरवाही: रोजगार सहायक बर्खास्तBSNL की 5G सेवाओं में हो रही देरी पर सांसद बृजमोहन ने उठाया सवालगुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व पर रायपुर से विशेष ट्रेन की चलाने की मांग
छत्तीसगढ़राजनीती

मुख्यमंत्री ने चक्रवाती बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और नगरीय निकायों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

23.07.22| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चक्रवाती बारिश को देखते हुए  सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और नगरीय निकायों को सतर्क रहने के दिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित करने को कहा है। अंदरुनी ओडिशा के ऊपर और चक्रीय चक्रवात का घेरा और प्रबल हो जाने के कारण प्रदेश में सरगुजा संभाग को छोडकर शेष संभागो के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और एक दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए संभावित प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के उपायों की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि जलभराव और बाढ़ की स्थिति में किसी भी तरह की विपरित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता रखी जाए। लोगों के बचाव और उन्हें राहत पहुंचाने की सभी तैयारी भी रखी जाए।
मुख्यमंत्री ने निचले और संभावित प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन दल को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है नदी नालों के जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए। इसकी जानकारी नियमित रूप से कंट्रोल रूम में दी जाए। जहां भी जलभराव और बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है वहां पूर्व से ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए।

मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों से कहा है कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में नजदीक के भवनों में अस्थाई राहत शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा मोचन बल सहित प्रभावित जिलों के जिला पुलिस बल, होमगार्ड, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत विभाग, लोक निर्माण, खाद्य विभाग, नगरीय निकायों आदि के अधिकारियों को भी सचेत एवं सतर्क रहने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close