July 31, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
महिला अधिकारी ने डीएमसी के खिलाफ की थी झूठी शिकायत ! प्रशासन की जांच में आरोप पाए गए गलत, किसके शह पर बिछाए गए थे मोहरे पढ़िए पूरी रिपोर्ट…शोक समाचार :  पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा नहीं रहेONC BAR पर प्रशासन की चुप्पी पर उठा विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने जताई नाराज़गीबिलासपुर कलेक्टर की अनुकरणीय पहल – पशु व जनहित में सराहनीय कदमसीएम साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभग्रीन उद्यम की परिकल्पना को साकार करने साय सरकार दे रही विशेष पैकेज: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगनबालको महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव“जब कोई साथ नहीं होता… तब ‘आगाज़ इंडिया’ साथ होता है” ‘आख़िरी सफर’ — एक संवेदनशील और मानवीय पहलकोरबा मेडिकल कॉलेज में अब ‘सफाई घोटाला’ ! एक माह का टेंडर बना 6 माह का, अपात्र फर्म को काम देने की तैयारी, 100 की जगह 200 सफाईकर्मी करने की साज़िश ?रायगढ़-रायपुर NH में बिखरे मिले मवेशियों के शव तेज रफ्तार ने ली 18 गायों की जान
छत्तीसगढ़राजनीती

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने CM हाउस में विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा कर दशहरा की शुभकामना दी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

05.10.22|विजयादशमी पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने शस्त्रों की पूजा कर माता से अभय का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने CM हाउस में विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की। इस दौरान मुख्यमंत्री सुरक्षा के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। इधर राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शस्त्र पूजा कर दशहरा की शुभकामना दी।

दशहरा पर माता दुर्गा, भगवान राम और शस्त्रों की पूजा के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, दशहरा असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है। दशहरा पूजा के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने पैतृक गांव कुरुदडीह भी गए। वहां नयाखाई के मौके पर उन्होंने परिवार के लोगों के साथ कुल देवता की पूजा की।

मुख्यमंत्री इस मौके पर प्रदेश के लोगों की खुशहाली की कामना भी की। कुरुदडीह से मुख्यमंत्री वापस रायपुर लौटेंगे। शाम को उन्हें रायपुर के डब्ल्यूआरएस रेलवे कॉलोनी मैदान में आयोजित दशहरा समारोह में शामिल होना है। यहां प्रदेश का सबसे बड़ा दशहरा आयोजन होता है। मुख्यमंत्री शाम को कुम्हारी, चरोदा और भिलाई के दशहरा उत्सवों में भी शामिल होने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close