August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आंकड़े का ज्ञान कम है : डॉ. रमन सिंह

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – केंद्र सरकार ने हमें एनपीएस का पैसा देने से मना कर दिया है। एलआईसी का पैसा भी शेयर बाजार में लगाया जा रहा है। एक सप्ताह से शेयर बाजार में उथल-पुथल मच गई है। मुझे चिंता है कहीं कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा छिन तो नहीं जाएगा। इस पर अर्थशास्त्रियों और भारत सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उधर सीएम बघेल के इस बयान पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आंकड़े का ज्ञान कम है। दुनिया भर में जीडीपी के मामले में भारत नंबर वन पर आ गया है, कहां आप तुलना यूपीए सरकार से कर रहे हैं। जीडीपी के मामले पर भारत नंबर वन है।

विधायक अंबिका सिंह देव के पति द्वारा वायरल पोस्ट पर कहां- कांग्रेस के बहुत सारे विधायकों को सुझाव आ रहे हैं, टीएस सिंहदेव से लेकर अंबिका सिंह देव तक, अब उनको लगने लगा है कि उनके राजनीति का समय हो चुका है।

उधर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव के लिए रोड मैप तैयार किया गया। इस बैठक पर डा. रमन बोले कि, एक हाथ में कुरान, दूसरे हाथ में कंप्यूटर की कल्पना मोदी जी ने की है। बीजेपी की रीति नीति को अल्पसंख्यक लोगों तक पहुंचाया जाएगा। केंद्र की योजनाओं को घर-घर तक ले जाने का पलान बनाया गया है। इसके माध्यम से टास्क मंडल से लेकर बूथ तक केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार होगा। मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी डी पुरंदेश्वरी भी बैठक में शामिल होने पहुंची हैं। उन्होने कहा- केंद्र की योजनाओं को घर-घर ले जाने का टास्क है। यहां आई हूं सबसे मेल मुलाकात हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close