June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभ्रष्टाचार का बड़ा खेल: एसईसीएल कुसमुंडा में आकस्मिक सेवा वाले कार्यों में मनमाने रेट से भुगतानकोरबा में सांप का आतंक: मुर्गी के बाड़े में घुसा कोबरा, रेस्क्यु टीम ने किया रेस्क्युजहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्य
Uncategorizedछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी गायक गोफेलाल गेंदले गिरफ्तार, साथी के साथ मिलकर युवक का कुचला सिर..

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

29.07.22| छत्तीसगढ़ के जाने माने गायक गोफेलाल गेंदले को पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक गायक गोफेलाल गेंदले ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक की हत्या कर दी है। आरोपियों ने पत्थरों से युवक का सिर कुचलकर मौत के घाट उतारा फिर शव को पूल के नीचे फेंक दिया। मामले में पुलिस ने गायक गोफेलाल गेंदले को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद गोफेलाल गेंदले ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। वहीं उसका साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना 21 जुलाई की है। सुबह 7 बजे धरमपुरा से दशरंगपुर के बीच में निर्माणाधीन पुल के पास एक युवक घायल पड़ा मिला था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके सिर, आंख, नाक, जबड़े और पीठ पर गंभीर चोट के निशान थे। शव की शिनाख्त बेमेतरा के नवागढ़, हरिहरपुर निवासी राज कुमार पात्रे (33) के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस जांच में पता चला है कि, लगभग 5-6 महिने पहले गोफेलाल गेंदले ने एक चोरी का ट्रैक्टर खरीदा था। पुलिस को इसकी जानकारी होने पर गेंदले के दोस्त राजकुमार पात्रे ने आरोप अपने ऊपर ले लिया और जेल चला गया। इसके बदले में दोनों के बिच सौदा भी हुआ था। जेल से छूटने के बाद राजकुमार ने गोफेलाल से बाइक और रुपए की डिमांड की। बार-बार दबाव बनाने पर तंग आकर 20 जुलाई को गोफेलाल ने हत्या की साजिश रची। इसके बाद अपने साथी मनीष अनंत के साथ राजकुमार की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को जब राजकुमार गांव लौटा तो गोफेलाल, मनीष और टेमरी गांव निवासी देवचरण के साथ सबने शराब पी। इसके बाद कार में बैठकर सब धरमपुरा-दशरंगपुर के बीच पहुंचे। वहां गोफेलाल और मनीष राजकुमार से झगड़ा और मारपीट करने लगे। यह सब देख देवचरण वहां से भाग गया। राजकुमार का सिर कुचलकर उसे मरा समझ पुल के नीचे फेंकर भाग गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close