June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोकपद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर सीएम साय ने जताया शोकसुदूर अंचल में वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, कूप कटाई और वन संसाधनों से ग्रामीणों को मिला नया सहाराकेंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मीसा बंदियों का किया सम्मान
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बेमेतरा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वितीय बजट सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट में राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) वृद्धि की घोषणा की गई। इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है और उन्होंने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है।

सरकारी कर्मचारी ने इसे महंगाई के बढ़ते प्रभाव को कम करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया है। स्टेनों दिव्या का कहना है कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा और वे अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगे। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे कर्मचारी हितैषी बजट करार दिया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेगी। इस फैसले के बाद कर्मचारियों में उत्साह है और वे सरकार से भविष्य में और भी लाभकारी नीतियों की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close