June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में दबिश, दस्तावेज के अभाव में फैक्ट्री सीलबीजापुर में 13 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पणजांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभ्रष्टाचार का बड़ा खेल: एसईसीएल कुसमुंडा में आकस्मिक सेवा वाले कार्यों में मनमाने रेट से भुगतानकोरबा में सांप का आतंक: मुर्गी के बाड़े में घुसा कोबरा, रेस्क्यु टीम ने किया रेस्क्युजहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : सरकार बनने के बाद तीन आईजी बन जायेंगे एडीजी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनते ही आइपीएस अधिकारियों के प्रमोशन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दिसंबर तक तीन आइपीएस का आइजी से एडीजी के पद पर प्रमोशन होना है। इसमें आइपीएस एसआरपी कल्लूरी, जीपी सिंह और हिमांशु गुप्ता का नाम है।
गृह विभाग के आला अधिकारियों ने बताया कि तीनों अधिकारियों का 30 दिसंबर तक प्रमोशन हो जाएगा। जीपी सिंह दुर्ग रेंज और हिमांशु गुप्ता सरगुजा रेंज के आईजी है। ऐसे में पदोन्न्ति के बाद पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव भी होगा।
पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद निशाने पर आईजी कल्लूरी रहेंगे। ऐसे में पदोन्न्ति में तीन की जगह दो आइपीएस के नाम पर भी मुहर लग सकती है। बस्तर में नक्सल आपरेशन और झीरम कांड को लेकर कांग्रेस नेताओं की कल्लूरी से नाराजगी है। कई मौके पर कल्लूरी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को खुली चुनौती भी दी थी।
भूपेश और कल्लूरी के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि कल्लूरी ने भूपेश को किसी भी सीट पर चुनाव लड़कर जीतने की चुनौती भी दी थी। ऐसे में नई सरकार आने के बाद इन मुद्दों के तेज होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे आइपीएस अमित कुमार की वापसी का भी संकेत मिल रहा है। सीबीआई में पदस्थ अमित की प्रतिनियुक्ति पिछले साल ही पूरी हो गई थी, लेकिन कुछ मामलों में जांच अधिकारी होने के कारण अमित को रिलिव नहीं किया गया है।
प्रदेश में छह आइपीएस एडीजी के पद पर पदस्थ हैं। इसमें रवि सिन्हा और राजेश मिश्रा केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति पर हैं। इसके अलावा अशोक जूनेजा, टीजे लांगकुमेर, पवन देव और अस्र्णदेव गौतम राज्य में पदस्थ हैं।
तीन नए एडीजी आने के बाद कोटा छह का पूरा हो जाएगा। उच्च प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो एडीजी की पदोन्न्ति के साथ कामकाज में भी बदलाव आएगा। एडीजी इंटेलिजेंस अशोक जूनेजा और एडीजी सीआइडी अस्र्णदेव गौतम के कार्यभार को बदला जा सकता है।

Related Articles

Check Also
Close