July 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
महिला अधिकारी ने डीएमसी के खिलाफ की थी झूठी शिकायत ! प्रशासन की जांच में आरोप पाए गए गलत, किसके शह पर बिछाए गए थे मोहरे पढ़िए पूरी रिपोर्ट…शोक समाचार :  पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा नहीं रहेONC BAR पर प्रशासन की चुप्पी पर उठा विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने जताई नाराज़गीबिलासपुर कलेक्टर की अनुकरणीय पहल – पशु व जनहित में सराहनीय कदमसीएम साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभग्रीन उद्यम की परिकल्पना को साकार करने साय सरकार दे रही विशेष पैकेज: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगनबालको महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव“जब कोई साथ नहीं होता… तब ‘आगाज़ इंडिया’ साथ होता है” ‘आख़िरी सफर’ — एक संवेदनशील और मानवीय पहलकोरबा मेडिकल कॉलेज में अब ‘सफाई घोटाला’ ! एक माह का टेंडर बना 6 माह का, अपात्र फर्म को काम देने की तैयारी, 100 की जगह 200 सफाईकर्मी करने की साज़िश ?रायगढ़-रायपुर NH में बिखरे मिले मवेशियों के शव तेज रफ्तार ने ली 18 गायों की जान
छत्तीसगढ़

Chandrayaan-2 पर रायपुर के एक घर से रही खास निगाह

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर । चंद्रयान 2 को भारत ने अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करने में बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह कामयाबी पूरी तरह से भारत के वैज्ञानिकों की है जिन्होंने दिन-रात के अपने परिश्रम से चंद्रयान दो बनाया,बल्कि उसे स्थापित भी कर दिया।
इस मिशन की खास बात यह है कि इसमें हमारे अपने शहर का बेटा आदित्य भी है। आदित्य उस टीम का हिस्सा है जिसने चंद्रयान को चांद की सतह पर स्थापित करवाया। वे कंट्रोल कमांड टीम के हिस्से हैं। आदित्य कंट्रोल-कमांड टीम की सबसे प्रथम पंक्ति में भी बैठे नजर आए।
मुरली से बात की थी और चंद्रयान के चांद पर लैंडिंग के पहले भी। उन्होंने कहा कि आदित्य से कुछ शुक्रवार की शाम सात बजे उनकी बातचीत हुई थी। टीम विश्वास से लबरेज है। कामयाबी शुक्रवार-शनिवार की रात 12 के बाद मिलेगी। आदित्य ने यह भी कहा था कि यह जॉइंट एडवेंचर है जिसमें हर एक सदस्य की अहम भूमिका है। मुरली लगातार टीवी पर निगाह जमाये रहे।
मंगलयान में भी रही अहम जिम्मेदारी- आर.मुरली ने ‘नईदुनिया’ को बताया कि 2013 में मंगलयान और इसके बाद कई और यान को अंतरिक्ष में पहुंचने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही आदित्य की रूचि स्पेस साइंस में रही। जो उन्हें आज इस मुकाम तक ले गई।
आदित्य के बारे में जानें-
आर. आदित्य का जन्म रायपुर में ही हुआ। पिता आर. मुरली लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर हैं और मां रामलक्ष्मी एलआईसी में अफसर हैं। ये दक्षिण भारत से संबंध रखते हैं और तेलगू भाषी हैं। साल 2012 में आदित्य का आईआईटी जेईई के जरिए भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, त्रिवेन्द्रम में चयन हुआ। तब से वे वहीं सेवा दे रहे हैं।
जानें चंद्रयान दो का महत्व, डॉ. पांडेय से-
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूर्व एवं खगोल शास्त्री कुलपति डॉ. एसके पांडेय ने ‘ बातचीत में कहा कि यह बहुत बड़ा मिशन है और सफल रहा तो बड़ी कामयाबी मानी जाएगी। कामयाबी इसलिए भी क्योंकि चंद्रयान- 2 उस जगह पर लैंड हो रहा है, जहां पर किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। जहां अंधेरा है। वहां वॉटर मोल्यूक्यूल के बारे में चंद्रयान जानकारी देगा। इस मिशन से पूरा देश जुड़ा हुआ है। हर कोई चंद्रयान की बात कर रहा है क्योंकि ये हर किसी को कनेक्ट करता है। ये देश की कामयाबी है। बतां दें कि यह 100 फीसद देसी यान है।

Related Articles

Check Also
Close