June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
स्वच्छता दीदियों का ड्राईविंग लाईसेंस बनाने 02 जुलाई को सियान सदन में लगेगा शिविरभारतमाला घोटाला: निलंबित पटवारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं निर्दोष हूं’बलौदाबाजार में फैला डायरिया, कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालात का जायजाडिप्टी सीएम शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेकनवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे अन्नदाता : विष्णुदेव सायगद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, युवक की मौत..अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में दबिश, दस्तावेज के अभाव में फैक्ट्री सीलबीजापुर में 13 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पणजांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभ्रष्टाचार का बड़ा खेल: एसईसीएल कुसमुंडा में आकस्मिक सेवा वाले कार्यों में मनमाने रेट से भुगतान
छत्तीसगढ़

नहरगांव एवं तवरबाहरा में लगी जनचौपाल

संपूर्णता अभियान

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

गरियाबंद। केन्द्र सरकार द्वारा आकांक्षी ब्लॉकों में संचालित संपूर्णता अभियान के तहत लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जिले के गरियाबंद एवं मैनपुर में भी संपूर्णता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार जनपद पंचायत गरियाबंद के ग्राम पंचायत नहरगाँव एवं तवरबाहरा  में संपूर्णता अभियान अंतर्गत जन चौपाल का आयोजन किया गया। जनचौपाल में लोगों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जनचौपाल में शामिल ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी किया गया। साथ ही बी.पी एवं शुगर की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाईयों का भी वितरण किया गया। जनचौपाल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमजद जाफरी, डीडीए कृषि विभाग चंदन रॉय, बी.पी.एम एनआरएलएम, आकांक्षी ब्लॉक फेलो सहित स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, कृषि एवं एनआरएलएम के ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारी द्वारा सम्पूर्णता अभियान के संकेतकों से होने लाभ के बारे मे बताया गया। चौपाल मे दोनों पंचायतों मे 100 लोगों की सुगर, बी पी, सीकलिन की जांच की गई, 20 कृषकों को मृदा कार्ड वितरण कर आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, किसान कार्ड एवं विभागों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close