July 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
महिला अधिकारी ने डीएमसी के खिलाफ की थी झूठी शिकायत ! प्रशासन की जांच में आरोप पाए गए गलत, किसके शह पर बिछाए गए थे मोहरे पढ़िए पूरी रिपोर्ट…शोक समाचार :  पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा नहीं रहेONC BAR पर प्रशासन की चुप्पी पर उठा विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने जताई नाराज़गीबिलासपुर कलेक्टर की अनुकरणीय पहल – पशु व जनहित में सराहनीय कदमसीएम साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभग्रीन उद्यम की परिकल्पना को साकार करने साय सरकार दे रही विशेष पैकेज: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगनबालको महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव“जब कोई साथ नहीं होता… तब ‘आगाज़ इंडिया’ साथ होता है” ‘आख़िरी सफर’ — एक संवेदनशील और मानवीय पहलकोरबा मेडिकल कॉलेज में अब ‘सफाई घोटाला’ ! एक माह का टेंडर बना 6 माह का, अपात्र फर्म को काम देने की तैयारी, 100 की जगह 200 सफाईकर्मी करने की साज़िश ?रायगढ़-रायपुर NH में बिखरे मिले मवेशियों के शव तेज रफ्तार ने ली 18 गायों की जान
छत्तीसगढ़

लोहारडीह हिंसा मामला: गिरफ्तार महिलाओं से मिलने केंद्रीय जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष, महिला बंदियों का दर्ज किया बयान

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

दुर्ग, 21 सितंबर । कवर्धा के लोहारडीह गांव में हुई आगजनी और हत्याकांड के मामले में अब राजनीति शुरू हो चुकी है। गृह मंत्री विजय शर्मा के जेल में बंद महिला बंदियों से मुलाकात करने के बाद अब 33 महिला बंदियों से मिलने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक केंद्रीय जेल दुर्ग पहुंची। यहां उन्होंने महिला बंदियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया। उनके साथ में एक शासकीय डॉक्टर, पुलिस प्रशासन की ओर से आईयूसीएडब्ल्यू प्रभारी पद्मश्री तंवर और दुर्ग तहसीलदार क्षमा यदु उनके साथ मौजूद थीं।

 

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने इस मामले में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जेल में 33 महिला को गिरफ्तार कर रखा गया है। इनमें से 30 महिलाओं के शरीर पर चोट के निशान हैं। महिलाओं को अलग कमरे में ले जाकर पर्सनली उनसे बातचीत की और उन्होंने अपने कपड़े हटाकर अपने घाव दिखाए।

 

किरणमयी नायक ने कहा कि घटना के बाद घरों में घुसकर कई निर्दोष महिलाओं को मारा गया वहीं थाने लाकर भी उनसे मारपीट की गई है। उन्होंने कहा कि एक महिला को गिरफ्तार कर जेल में लाया गया फिर उसकी बेटे के मौत के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया था। यह किस प्रक्रिया के तहत हुआ इसे जानने की जरूरत है।

 

किरणमयी नायक ने बताया कि कई महिलाओं के शरीर पर चोट हैं, जो बता रहे हैं कि उनके साथ में कितनी बर्बरता की गई है। इनमें कई देवरानी जेठानी है तो कई एक ही परिवार के हैं। किरणमयी नायक ने बताया कि अपनी जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व राज्यपाल को सौंपेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close