June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

CG NEWS : नवरात्र और दशहरा को लेकर गाइडलाइन जारी, डांडिया में सिर्फ इन्हें ही एंट्री, डीजे धुमाल के लिए भी ये निर्देश…

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर-  रविवार 12 अक्टूबर को कलेक्टर-एसएसपी के निर्देश पर आगामी नवरात्री त्योहार के संबंध में समस्त डीजे संचालक, घुमाल संचालक गरबा आयोजक एवं दुर्गा माता की स्थापना करने वाली करने वाली समितियों की बैठक ली गई। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी रायपुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों को अवगत कराया है कि विधानसभा चुनाव -2023 के लिये वर्तमान में लागु आचार संहिता को देखते हुये पंडाल में किसी प्रकार का चुनावी प्रचार प्रसार नही किया जायेगा।

अनावृक्ति एवं असमाजिक तत्वों से बचाव, पंडाल में कैमरा लगाने का सुझाव समितियों को दिया गया। पंडाल का निर्माण सार्वजनिक स्थल रोड को घेरकर नहीं किया जायेगा। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग किया जा सकता है। रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग करते पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

सार्वजनिक स्थल में तेज आवाज में डीजे धुमाल जैसे ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग करते पाये जाने पर जब्ती एवं राजसात किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। दुर्गा माता मूर्ति का विसर्जन की अनुमति दशहरा एवं दशहरा के अगले दिवस तक ही होगी।

रामगत्या एवं डांडिया जैसे आयोजनों में पास के माध्यम से केवल परिवार के साथ जाने वाले अथवा कपल को ही एंट्री दिया जाये। किसी प्रकार के विवाद जैसी स्थिति निर्मित न हो साथ ही आयोजन स्थल में पर्याप्त वालेंटियर की व्यवस्था किया जाये। रासगरबा एवं डांडिया जैसे आयोजनों तथा दुर्गा माता के पंडालों में केवल धार्मिक मानों को चलाया जाये।

मुर्ति आगमन, स्थापना तथा विसर्जन के दौरान न्यायालय तथा शासन के निर्देश के आधार पर केवल ग्रीन पटाखे फोडने की अनुमति होगी। आयोजन स्थल में विद्यतु विभाग से अस्थायी विद्युत कनेक्शन लिये जाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।

नवरात्रि त्योहार के दौरान सम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। साथ ही असामाजिक तत्वो अथवा अस्त्र शस्त्र का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों की जानकारी संबंधित थानों में दिये जाने की अपोल प्रशासन द्वारा की गई।

नवरात्री त्योहार को शांतिपूर्वक एवं सर्व समाज को एक साथ मिलकर मनाये। जाने की अपील की गई। अन्त में प्रशासन द्वारा जिले प्रभावशील आदर्श आचार संहिता का पालन किये जाने हेतु उपस्थित सभी लोगों से आपील की गई। बैठक में एन आर साहू अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी रायपुर लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, रायपुर मयंक गुर्जर (P5). सी.एस.पी. आजाद चौक, मनोज घुसी.एस.पी. सिविल लाइन, योगेश साहू, सी.एस.पी. कोतवाली, अविनाश मिश्रा. सी. एम.पी. उरला सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं सर्व गुजराती समाज के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close