August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़राजनीती

CG Election Result : कांग्रेस को सभी संभागों में बढ़त मिलती नजर आ रही

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए मतगणना का काम जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, तस्वीर साफ होती जा रही है. प्रदेश के पांच संभाग में सुबह 9.15 बजे तक मिले रुझान में कांग्रेस को सभी संभागों में बढ़त मिलती नजर आ रही है.
रायपुर संभाग की 20 सीटों में से 19 के मिले रुझान में कांग्रेस 16 तो भाजपा 3 सीटों पर आगे चल रही है. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का भी एक प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए है.
दुर्ग संभाग की 20 सीटों में से 17 के मिले रुझान में  कांग्रेस 11 सीटों पर आगे तो भाजपा 5 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का एक प्रत्याशी भी चुनाव में बढ़त बनाए हुए है.
बिलासपुर संभाग की 24 सीटों में से 23 सीटों के मिले रुझान में कांग्रेस 11 सीटों पर तो भाजपा 6 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का के छह प्रत्याशी बढ़त बनाई हुए हैं.
बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीटों में से  कांग्रेस 9 सीटों में तो भाजपा 3 सीटों पर आगे चल रही है.  सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा सीटों में से 13 के मिले रुझान में कांग्रेस 8 सीटों से तो भाजपा 5 सीटों में आगे चल रही है.

Related Articles

Check Also
Close