August 6, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएंसरकार की 100 यूनिट तक ‘हाफ बिजली बिल योजना’ पर भड़के दीपक बैज, कहा- जनता के साथ लूटकांवड़ पर सिस्टम: उफनती नदी बनी बाधा, ग्रामीणों ने कांवड़ से गर्भवती को एंबुलेंस तक पहुंचायास्वास्थ मंत्री जायसवाल ने कोण्डागांव व फरसगांव में चिकित्सालयों का किया निरीक्षणकन्या छात्रावासों व कन्या आवासीय विद्यालयों में डीएमएफ से महिला होमगार्ड की होगी नियुक्तिजिला उपभोक्ता आयोग कोरबा में ई-हियरिंग से प्रकरणो की सुनवाई प्रारंभCG Medical College निर्माण : सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत डीबी प्रोजेक्ट को सौंपा गया जिम्मा चार मेडिकल कॉलेज अब मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के साथ, जनता को मिलेगा स्वास्थ्य सेवा में स्थायी लाभJail Break Update : राजा और सरना को पुलिस ने भागते पकड़ लिया, दशरथ और चंद्रशेखर की तलाश जारी, 25 फीट दीवार कूद फरार हुए 4 में से 2 आरोपी पकड़ाए, जेल ब्रेक के 3 दिन बाद मिली सफलता…हर-घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी उत्साह से भाग लें : राज्यपाल डेकाआधा दर्जन फ्लैट्स में चोरी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा में ई-हियरिंग से प्रकरणो की सुनवाई प्रारंभ

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया द्वारा वर्चुअली किया शुभारंभ

  •                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                  कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़)  जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा में ऑनलाईन के माध्यम से अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग न्यायमूर्ति  गौतम चौरड़िया ने 04 अगस्त को ई-हियरिंग का वर्चुअल शुभारंभ किया।  इस अवसर पर रजिस्ट्रार  श्रीनिवास तिवारी व सदस्य राज्य उपभोक्ता आयोग प्रमोद वर्मा, श्रीमती मोना चौहान ज्वांन्टर रजिस्ट्रार छ0ग0 राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर, श्रीमती मधुलिका यादव, लेखा अधिकारी छ0ग0 राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर, माननीय  डाकेश्वर शर्मा अध्यक्ष एवं सदस्य श्रीमती निरूपमा प्रधान एवं  अनिल अग्निहो़त्री जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर, जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर के अध्यक्ष सुजाता जायसवाल एवं सदस्य आलोक पांडेय वर्चुअली उपस्थित थे।
  • अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग द्वारा ई- हियरिंग का वर्चुअल शुभारंभ के अवसर पर अपने संक्षिप्त उदबोद्धन में कहा कि वर्चुअल सुनवाई के माध्यम से प्रकरणो के शीघ्र निराकरण के संबंध में अवगत कराया गया।

इस डिजिटल पहल के तहत पक्षकार और वकील घर बैठे ही मोबाईल, कम्प्यूटर के माध्यम से आयोग की सुनवाई शामिल हो संकेगे। खास कर ग्रामीण व दूर दराज के क्षेत्रो में रहने वाले लोगो के लिये बेहद ही लाभदायक होगी। इससे समय, श्रम व संसाधनो तीनो की बचत होगी।

न्यायमूर्ति  गौतम चौरड़िया ने आगे बताया कि ई- फायलिंग पहले से ही प्रदेश के सभी जिला आयोगो मे उपलब्ध थी अब ई -हियरिंग जुड़ने से छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन जायेगा जहां सभी जिला उपभोक्ता आयोगो में डिजिटल सुनवाई की सुविधा आरंभ हो जायेगी।

न्यायमूर्ति  चौरड़िया ने कहा कि उक्त कार्य हेतु राज्य शासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है तथा उन्होने मिडिया एवं अधिवक्ताओ से अपील की वे ई- हियरिंग की जानकारी व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कर लोगो जागरूकता लाये एवं जिला आयोगो को सहयोग प्रदान करे।

इस दौरान जिला आयोग कोरबा के अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता द्वारा कार्यक्रम के संचालन के दौरान वर्चुअल सुनवाई की महत्ता के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि छ0ग0 राज्य आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिले में नम्वबर 2023 से ई-फायलिंग से प्रकरणो की प्रस्तुती हो रही है अब ईहियरिंग से सुनवाई किये जाने जो अभूतपूर्ण निर्णय लिया गया है वह भविश्य में एक युगातंकारी कदम सिद्ध होगा।

इस डिजिटीलाईजेशन कुशल पारदर्शी अधिक समावेशी न्यायप्रणाली के द्वार खोल रहा है जो भौगोलिक बाधाओ के दूर करेगा। कोरबा जिला एक औद्योगिक क्षेत्र जहां इस वर्चुअल हियरिंग का लाभ उपभोक्ताओ को निश्चित ही प्राप्त होगा।

कार्यक्रम मे प्रकरण मयंक सक्सेना बनाम आदित्य बिरला इंश्योरेंस कंपनी की सुनवाई राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया, राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य प्रमोद वर्मा, रजिस्ट्रार  श्रीनिवास तिवारी की वर्चुअल उपस्थिति में जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण सुश्री ममता दास एवं  पंकज कुमार देवड़ा द्वारा की गई जिसमें परिवादी मयंक सक्सेना सहित उनके अधिवक्ता सुयश बाग एवं विरोधी पक्षकार आदित्य बिरला कंपनी की ओर से अधिवक्ता सौरभ अग्रवाल ने अपना तर्क प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्तागण  अशोक तिवारी,  बी.के.शुक्ला, अधिवक्ता संघ के सचिव  नूतन सिंह ठाकुर,  पी.एन.एस. यादव,  संजय जायसवाल ने ई- हियरिंग की आवश्यकता महत्ता एवं भविष्य की चुनौतियो के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला आयोग के मध्यस्थ सदस्य श्रीराम श्रीवास एवं महेन्द्र राजवाड़े उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन जिला उपभोक्ता आयोग के डाटा एंन्ट्री ऑपरेटर  मनीराम श्रीवास के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्तागण  श्याम सुदंर अग्रवाल, श्रीमती संगीता चौहान, आयोग के कर्मचारीगण नाजीर  रामनारायण पटेल, आदेशिका वाहक  संजय कुमार शर्मा, वाहन चालक  राजेश्वर राव इंग्ले भृत्य नूतन राजपूत, भृत्य श्रीमती दुर्गा चौबे, डी.एम.ए. श्रीमती आरती श्रीवास एवं आनंद सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण,पक्षकारगण मिडिया कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close