August 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम साय, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चाकोरबा : महिला मंडल सेवा समिति द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल नगर मे सावन उत्सव की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्नपीएम मोदी कल करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि के 20वीं किश्त का अंतरणपीएम मोदी से मिले सीएम साय, ‘अमृत रजत महोत्सव’ में शामिल होने का दिया न्यौता30 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तारशिकारियों के जाल में फंसकर नर हाथी की मौत…शिक्षक की धारदार हथियार से हत्याकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले CM साय‘राधे-राधे’ कहने पर नर्सरी की छात्रा को पीटा, मुंह पर टेप चिपकाया, प्रिंसिपल गिरफ्तारकिश्त नहीं दी तो पत्नी को बना लिया बंधक! झांसी में लोन वसूली का शर्मनाक मामला…
छत्तीसगढ़

BREAKING : शोक कार्यक्रम में मधुमक्खियों का धावा, 15 महिलाएं मधुमक्खियों के हमले की शिकार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

धमतरी – ग्राम फागुनदाह में शोक कार्यक्रम में शामिल होने गई करीब 15 महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सभी घायल महिलाओंं को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया, जहां पर सभी का इलाज जारी है। बताया जा रहा है ग्राम फागुनदाह में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिसके कार्यक्रम में शामिल होने मेहमान और गांव के लोग पहुंचे हुए थे।

वहीं सभी लोग तालाब में होने वाले नहावन कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

दर्जनों महिलाओं ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन करीब 15 महिलाएं मधुमक्खियों के हमले की शिकार हो गई। सभी घायलों को 108 एंबुलेस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं सभी घायलो की स्थिति अभी बेहतर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close