September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
दुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 70 लाख के 303 मोबाइल बरामद, कर्मचारियों को सम्मानित किया गयाओणम पर्व की धूम: कोरबा के टीपी नगर इंडियन कॉफी हाउस में मनाया गया भव्य उत्सवNHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्तकरमा तिहार के रंग में डूबा मुख्यमंत्री निवास:करमा दलों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहितकोरबा जिले में लगातार बारिश से भूस्खलन, सड़कें बंद, लोगों को हो रही परेशानी,दूध-रोटी से लेकर कार-दवाओं तक, सब पर नया GST!
मनोरंजन

Box Office : ‘अंधाधुन’ को तारीफों के साथ मिली अच्छी कमाई, लागत वसूलने के करीब

फिल्म को बनाने में करीब 22 करोड़ रुपए की लागत आई है।

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘अंधाधुन’ को समीक्षकों की खासी तारीफ हासिल हुई हैं। पहले दिन इसे अच्छी कमाई भी मिली। शुक्रवार को इसे 2.40 करोड़ रुपए हासिल हुए हैं, उम्मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार को इससे कहीं ज्यादा रकम इसे हासिल हो सकती है।
लम्बे समय के बाद बड़े परदे पर अपनी फिल्म लेकर आए श्रीराम राघवन हर कसौटी पर खरे उतरे हैं। श्रीराम राघवन को मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्मों का महारथी कहा जाता है।
अपनी एक शॉर्ट फिल्म को इस बार उन्होंने पूरी फिल्म के रूप में ‘अंधाधुन’ के जरिये पेश किया है। फिल्म ‘अंधाधुन’ एक नेत्रहीन पियानो प्लेयर की कहानी है। राधिका आप्टे, इस नेत्रहीन के लेडी लव के किरदार में है। आयुष्मान, तब्बू के घर पियानो बजाने जाते हैं और इस दौरान एक मर्डर हो जाता है।
क्या वो इस हत्या के गवाह हैं? क्या उन्होंने मर्डर देखा है ? फिल्म में इसी तरह की मिस्ट्री है। फिल्म में पुराने ज़माने के हीरो अनिल धवन भी हैं। फिल्म को बनाने में करीब 22 करोड़ रुपए की लागत आई है।
इस फिल्म को अंग्रेजी पेशकश ‘वेनम’ से तगड़ा झटका लगा है। इस विदेशी फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई की है। ये रकम भी ‘अंधाधुन’ के खाते में आ सकती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close