June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
जहरीली गाय’ ने ली 5 बाघों की जान, जांच में हुआ खुलासा..अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा वाहन जप्तकृषि विभाग ने किया नि:शुल्क बीज वितरण, किसान उत्साहित, सोनहत क्षेत्र में मूँगफली और धान के बीजों का वितरणपांच मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तारबालको नगर में निकली जगन्नाथ यात्रारथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
अन्तर्राष्ट्रीय

बम धमाकों से दहला गिरजाघर, 19 की मौत, 48 घायल

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

मनीला। फिलीपींस में दक्षिण पश्चिमी प्रांत सुलु के जोलो स्थित एक गिरजाघर में रविवार सुबह दो भीषण बम धमाकों में 19 लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हो गए।
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे हुआ। इससे कुछ ही देर पहले गिरजाघर में प्रार्थना सभा ‘मास’ का आयोजन किया गया था। हताहतों में अधिकतर गिरजाघर आने वाले लोग हैं।
फिलीपींस के सुरक्षा बल मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सेना ने अब तक इस विस्फोट से जुड़ी जानकारियां औपचारिक तौर पर जारी नहीं की हैं।
गौरतलब है कि ये विस्फोट मिंदनाओ में मुसलमानों के लिए एक बड़े स्वायत्त क्षेत्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाले कानून बैंग्सामोरो ऑर्गेनिक लॉ (बीओएल) को जोलो द्वारा खारिज किये जाने के बाद हुआ है।
जोलो ने सोमवार को हुए जनमत संग्रह में इस कानून को खारिज कर दिया था लेकिन दूसरे मुस्लिम बहुल प्रांतों का समर्थन मिलने के कारण इस कानून को भारी मतों से मंजूरी मिल गई।

Related Articles

Check Also
Close