June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
राज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोकपद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर सीएम साय ने जताया शोकसुदूर अंचल में वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, कूप कटाई और वन संसाधनों से ग्रामीणों को मिला नया सहाराकेंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मीसा बंदियों का किया सम्मानहितग्राही 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा कर लाटरी में भाग लेवेशादी का झांसा देकर किया रेप,अपराधी गिरफ्तारझोल्टू गिरफ्तार, आजाद चौक पुलिस ने इस अपराध में पकड़ाअबूझमाड़ में दो महिला नक्सली ढेर
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बिलाईगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बिलाईगढ़ क्षेत्र के तालगांव-अलिकुद गांव में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में भीषण हिंसक झड़प हो गई। इस संघर्ष में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से हमला किया गया, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घटना के तुरंत बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने कसा शिकंजा
घटना की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ थाना पुलिस और आसपास के पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिए गए। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

इस मामले में पुलिस गहराई से जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close