August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
नेशनलराजनीती

BJP की बागी सांसद सावित्रीबाई फुले ने थामा कांग्रेस का हाथ

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

बीजेपी की बागी नेता और उत्तर प्रदेश के बहराइच से सांसद सावित्रीबाई फुले शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं. सावित्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) प्रियंका गांधी वाड्रा और महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली.
सावित्रीबाई फुले के साथ ही फतेहपुर से पूर्व सांसद राकेश सचान भी कांग्रेस में शामिल हुए. कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया, “कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में शनिवार को सावित्रीबाई फुले और राकेश सचान कांग्रेस परिवार का हिस्सा बन गए.”
पार्टी ने कहा, ”प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरदित्य सिंधिया ने दोनों नेताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया.”
2014 लोकसभा चुनाव में सावित्रीबाई बीजेपी के टिकट पर बहराइच से निर्वाचित हुई थीं. पिछले साल दिसंबर में उन्होंने बीजेपी पर अपनी उपेक्षा करने और समाज में बंटवारे की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

Related Articles

Check Also
Close