August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
Uncategorizedछत्तीसगढ़

दुर्ग में साधुओं की हुई बेरहमी से पिटाई पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उठाया सवाल, पूछा- ‘मुख्यमंत्री स्वयं वहां मौजूद थे…’

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

06.10.22| मुख्यमंत्री के गृह जिले दुर्ग में साधुओं की हुई बेरहमी से पिटाई पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस से सवाल किया है प्रदेश में अगर कोई अफवाह फैला रहा है तो सरकार समय रहते उस पर लगाम क्यों नहीं लगा पाई ? साव ने सवाल किया कि ऐसा क्या हो गया है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में जब मुख्यमंत्री स्वयं वहां मौजूद थे उनकी मौजूदगी में इतनी बड़ी घटना छत्तीसगढ़ में हो गई और पुलिस कुछ भी कहने से बचती रही?

साव ने सवाल किया कि मंदिरों के पुजारी, मंदिरों के बाहर बैठने वाले भिक्षुक, साधु संत, पूजा पाठ करने वाले लोगों की सुरक्षा के प्रति सरकार उदासीन क्यों है? साव चिंता जताई की कही ऐसा न हो कि अफवाह के चलते किसी निर्दोष व्यक्ति की जान चली जाए?

साव ने कहा कि प्रदेश में हर ओर अराजकता का माहोल है हर दिन बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही है लेकिन प्रशासन, सरकार इस पर मौन रहती है ऐसे में जनता की सुरक्षा करने का जिम्मा आखिर कौन संभाल रहा है?

साव ने कहा की दुर्ग जिले से ही मुख्यमंत्री और गृह मंत्री आते है आखिर इतने दिग्गज नेताओं के रहते कानून व्यवस्था का हाल इतना बुरा क्यों है? यह घटना हुए 24 घंटे बीत रहे है ऐसे में अब तक सरकार क्यों सोती रही ?

साव ने कहा की एसपी ने खुद पुष्टि कर दी है की बच्चा चोरी का कोई मामला नही है तो फिर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close