August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

भूपेश की तारीफ भाजपा सांसद मंडावी को भारी पड़ा, नोटिस !

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खुले तौर पर तारीफ करना कांकेर के भाजपा सांसद मोहन मंडावी को भारी पड़ गया है। चर्चा है कि पार्टी उन्हें नोटिस थमाकर स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि श्री मंडावी से मोबाइल पर चर्चा करने की कोशिश की गई, किन्तु उनसे संपर्क नहीं हो पाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी से भी चर्चा नहीं हो पाई। पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक हाईकमान ने श्री मंडावी को नोटिस जारी किया है। बताया गया कि कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी हाईकमान से श्री मंडावी की शिकायत की थी कि उन्होंने कांकेर की सार्वजनिक सभा में सीएम भूपेश बघेल की तारीफ की। और उन्हें जननायक बताया था।
सभा में पूर्व भाजपा सांसद सोहन पोटाई ने भी श्री बघेल की तारीफ की थी और यहां तक कहा था कि पहली बार प्रदेश में छत्तीसगढिय़ों की सरकार है, ऐसा लग रहा है। हालांकि श्री पोटाई भाजपा से बाहर हैं। लेकिन मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में भाजपा सांसद की राज्य सरकार की नीतियों और सीएम भूपेश बघेल की तारीफों के पुल बांधने पर पार्टी नेता खफा हैं। सूत्रों के मुताबिक सभा का वीडियो भी हाईकमान को भेजा गया था। जिसके बाद उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
चर्चा है कि श्री मंडावी ने नोटिस मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी से चर्चा की। साथ ही साथ उन्होंने राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) सौदान सिंह से मिलकर वस्तु स्थिति स्पष्ट की है। इन सबके बावजूद मामला शांत होता नहीं दिख रहा है।

Related Articles

Check Also
Close