August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

भाजपा विधायक ने जनता के लिए QR CODE लांच किया, सीधे भेज सकेंगे समस्याएं

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

अंबिकापुर। सीतापुर विधानसभा के भाजपा विधायक राम कुमार टोप्पो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक अनोखी पहल की शुरुआत की। उन्होंने जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए QR CODE लांच किया है। इस कोड को स्कैन करके जनता अपनी पाँच प्रमुख समस्याओं को सीधे विधायक और अधिकारियों तक पहुंचा सकेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, लोग QR CODE स्कैन कर PDS संचालन, हैंडपंप मरम्मत, खराब सड़कों की स्थिति, बंद स्ट्रीट लाइट और शौचालय की सफाई से संबंधित समस्याएं दर्ज करवा सकते हैं।

विधायक टोप्पो ने आश्वासन दिया कि QR CODE से दर्ज की गई शिकायतों का जल्द ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा, “लोग छोटी-छोटी समस्याओं से बहुत परेशान होते हैं, और स्कैनिंग के माध्यम से हम तक उनकी समस्याएं सीधे और तेज़ी से पहुंचेंगी, जिससे उनका निवारण जल्द से जल्द संभव हो सकेगा।”

इस पहल को जनता के बीच उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, और उम्मीद की जा रही है कि इससे स्थानीय प्रशासन की कार्यक्षमता में सुधार आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close