June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
अपराधछत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 2 अंतरराज्यीय समेत 3 अफीम तस्कर गिरफ्तार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। थाना डी.डी. नगर पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 545 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी अंतर्राज्यीय तस्कर हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से अफीम के अलावा नगद ₹20,000, चार मोबाइल फोन, और एक स्विफ्ट कार (सीजी/04/पीआर/5213) भी जप्त की है। जप्त सामान की कुल कीमत ₹8,50,000 आंकी गई है।

घटना का विवरण:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 29 नवंबर को थाना डी.डी. नगर पुलिस को सूचना मिली कि एक चारपहिया वाहन में अफीम की तस्करी हो रही है।

पुलिस ने डी.डी. नगर क्षेत्र में जगुआर शोरूम के पास नाकेबंदी की। जब संदिग्ध वाहन को रोका गया, तो उसमें तीन व्यक्ति सवार थे। पूछताछ और तलाशी के दौरान वाहन से 545 ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 457/2024 धारा 18बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
अमरीक सिंह पिता सोहन सिंह उम्र 60 साल निवासी हीरापुर वीर सावरकर नगर थाना कबीर नगर रायपुर।
किशोर दमामी पिता उमेदराम दमामी उम्र 58 साल निवासी थमगढ़िया थाना ताल जिला रतलाम (म.प्र.)।

राधेश्याम चौहान पिता बालूजी चौहान उम्र 50 साल निवासी थमगढ़िया थाना ताल जिला रतलाम (म.प्र.)।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close