February 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
शहर में भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस है जरूरी! जयसिंह के लिए 10 साल से एटीएम का काम कर रही नगर सरकार, अब बागी उषा तिवारी पर जयसिंह का नया दांव, क्या है योजना समझिए इस ख़बर में…जिला प्रशासन द्वारा दो दिवस में रोका गया 7 बाल विवाहचुनाव प्रचार-प्रसार कर रहे तीन डीजे व्हीकल जब्तसीएम साय ने बीजेपी प्रत्याशी की दुकान में चाय बनाकर जनता को पिलाईजब माल घटने लगा, तब करेजा फटने लगा! व्यक्तिगत खुन्नस निकालने प्रतिष्ठित समिति की आड़, अनर्गल आरोपों से छवि धूमिल करने की कोशिश, भ्रष्ट ठेकेदार की पैरवी क्यों?CM विष्णुदेव साय चुनावी आमसभा को कर रहे संबोधित, देखें वीडियों…क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों के लिए 6 हजार नई कुर्सियां, आज पहुंचेंगे 6 टीमों के लीजेंड खिलाड़ीरायगढ़ में सीएम साय का रोड शोराष्ट्रीय रक्षा अध्ययन दल ने किया रक्षात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों का अवलोकनस्टार एयरलाइंस ने शुरू की रायपुर से झारसगुड़ा-हैदराबाद के लिए फ्लाइट
छत्तीसगढ़

भूपेश ने की सोनिया से मुलाकात, सिंहदेव साथ

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की सोनिया से मुलाकात, सिंहदेव साथ ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से मुलाकात की। उनके साथ पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। श्री बघेल ने उन्हें प्रदेश के राजनीतिक हालातों की जानकारी दी। साथ ही साथ छत्तीसगढ़ आने का न्योता भी दिया।
श्री बघेल के साथ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी थे। श्रीमती गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भूपेश बघेल ने अन्य पार्टी नेताओं के साथ उनसे मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक श्रीमती गांधी ने उनसे प्रदेश में चल रही सरकार की योजनाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश में सरकार बनने के बाद किसान हित में लिए गए फैसलों के बारे में विस्तार से बताया। यह भी बताया कि पहली बार किसानों की कर्जमाफी की गई है। साथ ही साथ प्रतिक्विंटल 25 सौ रुपये की दर से धान खरीदी की गई है। इसके अलावा पार्टी गतिविधियों से भी उन्हें अवगत कराया। उन्हें छत्तीसगढ़ आने का भी न्योता दिया। प्रदेश के नेताओं ने बाद में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा से भी उनके कक्ष जाकर मुलाकात की।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close