September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
NHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्तकरमा तिहार के रंग में डूबा मुख्यमंत्री निवास:करमा दलों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहितकोरबा जिले में लगातार बारिश से भूस्खलन, सड़कें बंद, लोगों को हो रही परेशानी,दूध-रोटी से लेकर कार-दवाओं तक, सब पर नया GST!गढ़ कलेवा में तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित, महिला स्व सहायता समूहों ने लिया भागप्रदेश की महिला नेटबॉल टीम ने अपने नाम किया कांस्य पदक
छत्तीसगढ़

विकास कार्यों का भूमिपूजन, 55 लाख रुपए से बनेगा सीमेंटीकरण, गलियों का भी होगा सीमेंटीकरण

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा सभापति राजेश यादव,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,पार्षद देवनारायण चन्द्राकर,पार्षद खिलावन  मटियारा एवं वार्ड नागरिको के संग शनिवार को जयंती नगर वार्ड क्र.16 में सी.सी. रोड निर्माण  कार्य धरसा रोड एवं विभिन्न गली भूमि पूजन और वार्ड क्रमांक 16 में मोहन साहू के घर के पास एवं अन्य स्थानों पर डब्ल्यू.बी.एम. रोड एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य 40 लाख रु.के अलावा कादंबरी नगर वार्ड क्र.17 में सी.सी. रोड निर्माण कार्य पप्पू फेब्रिकेशन से लास्ट बाउंड्रीवाल 15 लाख रु. तक किया जाना प्रस्तावित है। बता दे कि इन दो वार्डो के लिए 55 लाख की लागत से प्रस्तावित सीमेंटीकरण विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि लोगों का स्नेह ही हमारी शक्ति है। लोगों के विश्वास के अनुरूप कार्य ही,हम सभी का विकास है।सीमेंटीकरण होने से आवागमन में सहूलियत के साथ ही बारिश के दिनों में कीचड़ से निजात मिलेगी। लोगों की मांग के अनुसार वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।वही विधायक व महापौर ने  अधिकारियों को निर्माण के दौरान ढलान और गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के साथ ही समय पर कार्य पूर्ण करने कहा।विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल भूमिपूजन में शामिल हुए।उन्होंने दो वार्डो के लिए 55 लाख से होने वाले विकास कार्य के लिए भूमिपूजन किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक व महापौर नागरिकों से रूबरू हुए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर नागरिकों से मुलाकात के दौरान आवश्यकताओं और समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, सुरेश केवलानी, उपअभियंता पंकज साहू, करण यादव, विकास दमाहे, पूर्व पार्षद अल्का  बाघमार,अजय गुप्ता,भास्कर तिवारी, मंजु पांडेय,स्वेता ताम्रकार,मनोज चंद्राकर, घनश्याम साहु, सनत साहु स्थानीय कलोनी निवासी थानुराम साहु, भीमराव प्रजापति, सी.पी. देवांगन, शर्मा,भास्कर तिवारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close