September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
NHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्तकरमा तिहार के रंग में डूबा मुख्यमंत्री निवास:करमा दलों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहितकोरबा जिले में लगातार बारिश से भूस्खलन, सड़कें बंद, लोगों को हो रही परेशानी,दूध-रोटी से लेकर कार-दवाओं तक, सब पर नया GST!गढ़ कलेवा में तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित, महिला स्व सहायता समूहों ने लिया भागप्रदेश की महिला नेटबॉल टीम ने अपने नाम किया कांस्य पदक
छत्तीसगढ़

बस्तर फाइटर के जवान ने की खुदकुशी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

केशकाल। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बस्तर फाइटर बटालियन में पदस्थ एक जवान ने खुदकुशी कर ली। जवान ने खुद को अपने सर्विस पिस्टल से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। एसपी वाय अक्षय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव के बारदा का रहने वाला जवान हरीलाल नाग बस्तर फाइटर्स में पदस्थ था। उनकी पोस्टिंग​​​​​​ धनोरा थाने में थी।

नक्सल गतिविधियों की सूचना लेने वह अपने गांव आया हुआ था। इसी दौरान उन्होंने सोते समय खुद को गोली मारकर की आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची उरन्दाबेड़ा थाना पुलिस मौके से पिस्टल और मोबाइल बरामद किया। घटना की सूचना पर फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा और केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जब किसी जवान ने आत्महत्या की है। 2 महीने के अंदर यह 7वां माामला है। इससे पहले 5 जवान अपनी जान दे चुके हैं। वहीं एक पुलिस कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर रही। इनमें SSB का कॉन्स्टेबल और CRPF का हेड कॉन्स्टेबल भी शामिल हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close