September 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
शिक्षक दिवस पर ‘राज्यपाल शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित होंगे 64 शिक्षकउद्योग मंत्री देवांगन ने प्रदेश के पहले प्लास्टिक पार्क को दो महीने में पूर्ण करने और चार नए स्मार्ट इंडस्ट्रीयल एरिया का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के दिए निर्देश“पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” – दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम शांभवी गुरला का सवालदुष्कर्म के आरोपी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को नहीं मिली जमानतरक्तदान एक महान और जीवनदायी कार्यदरिमा में 35 ग्रामीणों ने सीखा राजमिस्त्री एवं रानी मिस्त्री का हुनरअंबेडकर अस्पताल के नर्सिंग कर्मचारियों को भी मिले वेतन वृद्धि का लाभ: NSUIस्मार्ट मीटर बना मुसीबत: 200 रुपए से अचानक 22 हजार का बिजली बिल…प्रोजेक्ट पाई पाई : एसबीआई चीफ मैनेजर ने दिए वित्तीय योजनाओं की जानकारीकारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री ने दिए कड़े निर्देश
छत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

बाढ़ प्रभावित जनसामान्य के लिए तत्काल भोजन, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था करने के दिए निर्देश

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

राजनांदगां। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। विधानसभा अध्यक्ष राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम धामनसरा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित जनसामान्य से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद उन्होंने ग्राम हल्दी और भंवरमरा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने ग्राम संगदई पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित जनसामान्य के लिए तत्काल भोजन, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पानी का बहाव कम हो जाने के बाद राजस्व विभाग के अधिकारी फसल एवं आवास सहित अन्य क्षति का सर्वे करें, ताकि बाढ़ प्रभावितों को राहत मिल सकें।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बाढ़ आपदा पीड़ाजनक है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं अन्य सभी मिलकर तत्परता से इस आपदा से निपटने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रणनीति यह होगी कि एनीकट को बेहतर तरीके से रेग्यूलेट किया जाए। भादो के समय में अत्यधिक वर्षा हुई है। शिवनाथ नदी एवं अन्य नदियों के किनारे बाढ़ आपदा एवं क्षति के रूप में आई है। जिले में धामनसरा, जंगलेशर, मोहड़, हल्दी, सिंगदई, बांकल सहित अन्य ग्रामों में अत्यधिक वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति बनी है। जिससे नुकसान हुआ है और फसल की क्षति हुई है। फसल पानी में डूबा है और कच्चे मकान में पानी चला गया है। सड़कों का नुकसान हुआ है तथा फल एवं सब्जी उत्पादकों को भी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि एनीकट के गेट को रेग्युलेट किया जाए। बारिश में जैसे ही बांध खुलता है, उसके साथ इसे भी खोला जाये और बंद किया जाए। इस दौरान रमेश पटेल, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अन्य अधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close