August 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुख्यमंत्री साय ने नगर पालिका जशपुर को दिया बड़ा विकास उपहारबीजापुर बाढ़ में बही लड़कियों की लाश मिली, झाड़ियों से बरामदग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने शुरू होगा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रमकोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,50 किसानों की फसल को नुकसानकोरबा डायल-112 चालकों की मांग, नियमित वेतन और सुविधाएंमुख्यमंत्री साय का स्वागत करने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी बस से रवानाबस्तर में भारी भूस्खलन: सरगीगुड़ा पहाड़ समतल; जनहानि नहींमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये..नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा बलों ने बरामद किए 300 से अधिक हथियार और विस्फोटक सामग्रीलोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज
छत्तीसगढ़

खेल एवं युवा कल्याण विभाग : पुरस्कारों हेतु आवेदन 25 तक

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी पुरस्कार, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों तथा अन्य को नगद राशि पुरस्कार, खेल वृत्ति एवं खेल संघों को प्रेरणा निधि प्रदान करने हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 25 जून तक आमंत्रित किया गया है।

राज्य खेल अलंकरण अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया हो या अधिकृत अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है जिनके द्वारा जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो।

ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने विगत पांच वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले महिला/पुरुष खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है। प्रशिक्षकों/निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है।

खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक आयु के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिये हों या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त या ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल क्षेत्र में की हो उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जाता है। इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है।

नगद राशि, खेल वृत्ति एवं प्रेरणा निधि आदि से संबंधित पुरस्कार नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किए गए हैं, जिसका आवेदन प्रारुप संचालनालय के विभागीय वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट स्पोर्टसवाईडब्ल्यू डाट सीजी डाट जीओवी डाट इन पर देखे जा सकते हैंं।

शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार हेतु तीन लाख, शहीद कौशल यादव पुरस्कार हेतु एक लाख पचास हजार, वीर हनुमान सिंह हेतु एक लाख पचास हजार, विनोद चौबे एवं पंकज विक्रम सम्मान हेतु 25-25 हजार नगद पुरस्कार प्रदाय किया जायेगा। इसी प्रकार सीनियर एवं जूनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिये मुख्यमंत्री ट्राफी प्रदान किया जायेगा, जिसमें ऐसे दलीय खेल जिसमें सदस्य संख्या 4 है उन्हें सीनियर वर्ग में दो लाख तथा जूनियर वर्ग में एक लाख तथा ऐसे दलीय खेल जिनमें सदस्यों की संख्या 4 से अधिक है उन्हें सीनियर वर्ग में पांच लाख एवं जूनियर वर्ग में तीन लाख नगद एवं मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर एवं टाई प्रदान किया जायेगा।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में जिन खिलाड़ियों ने सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किये हों वे खिलाड़ी निर्धारित आवेदन प्रपत्र में पूर्ण कर 25 जून तक जिला कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण में अथवा संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर में जमा कर सकते हैं।

राज्य खेल संघों को प्रेरणानिधि राशि, खेल संघों की उपलब्धियों के आधार पर नियमानुसार प्रदाय की जाएगी। यदि प्रोत्साहन नियमों में किसी प्रकार का संशोधन या परिवर्तन होता है तो संशोधित प्रावधानों के तहत् परीक्षण कर निर्णय लिया जायेगा।

अन्य जानकारी हेतु आवेदक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय में कार्यालयीन अवधि में सम्पर्क कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close